समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

कन्हैया की पदयात्रा के समापन में साथ चलेंगे सचिन पायलट, नीतीश से मिलने का भी बना है प्लान

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कांग्रेस नेता सह एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार से पयालन बढ़ा है। लोग रोजी-रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं। बिहार में शिक्षकों के दो लाख से अधिक पद रिक्त हैं। राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध भी बढ़े हैं। कन्हैया ने गुरुवार की दोपहर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में ये सभी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 26 दिनों में पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंची।

शुक्रवार को यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी इसमें शामिल होंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में प्राप्त लोगों की समस्याओं की सूची मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की एनडीए सरकार लोगों को मूर्ख बना रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने पुत्र को बीसीसीआई का चेयरमैन बना दिया।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

क्या 2005 तक की सरकार में बिहार की स्थिति अच्छी थी? इस सवाल पर कन्हैया ने कहा कि पहले क्या था, यह कहने से काम नहीं चलेगा। रोजगार का संकट और गरीबी दूर की जानी चाहिए। तेजस्वी यादव को यात्रा का न्योता देने के सवाल पर कन्हैया ने कहा कि राहुल गांधी को भी आमंत्रण नहीं दिया गया था। बिहार की मूल समस्या के खिलाफ जो इसमें शामिल होना चाहें, उनका स्वागत है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250330 WA0081

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150