Bihar

पटना के मंदिर में मंत्री रेणु देवी का पर्स और फोन चोरी! चोरों ने पलक झपकते ही कर लिया हाथ साफ

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

पटना के शीतला मंदिर में रामनवमी पर मंत्री रेणु देवी का मोबाइल और पर्स चोरी हो गई। पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रविवार को पूजा करने के लिए मंदिर गई थीं। रामनवमी की वजह से भीड़ ज्यादा थी। रेणु देवी हाथ में प्रसाद की डलिया लेकर मंदिर जा रही थीं। इस दौरान ही पर्स और मोबाइल की चोरी हो गई।

ड्रोन से हो रही थी निगरानी

उन्होंने डलिया में ही पर्स और मोबाइल रख दिया था। मंत्री रेणु देवी के साथ उनकी बहू और सुरक्षाकर्मी भी थे। चोरी के बाद मंत्री ने सुरक्षाकर्मियों के साथ तलाश की। लेकिन, मोबाइल और पर्स नहीं मिला।प्रशासन ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी तैनाती थी।

2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

मंत्री के निजी सहायक नीरज कुमार ने बाईपास थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा के अनुसार पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में व्यवसायी बंधुओं से लूटपाट व गोली मारकर ज’ख्मी मामले में एक सप्ताह बाद भी अन्य अपराधी पकड़ से बाहर, प्रशासन को दिया ज्ञापन दिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के सरदारगंज- विद्यापतिनगर रोड में…

3 hours ago

लोकगायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, बेटे ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया पुरस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार की…

4 hours ago

BREAKING : दलसिंहसराय में वृद्ध की पीट-पीटकर ह’त्या, शव के साथ मुख्य सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- इस वक्त की बड़ी खबर दलसिंहसराय…

5 hours ago

मलेशिया भेजने के नाम पर ठगी मामले में समस्तीपुर साइबर पुलिस ने पीड़ित को लौटाये 1.82 लाख रुपये, फ्रॉड द्वारा 3 लाख 62 हजार की हुई थी ठगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र…

5 hours ago

सिंघिया में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मायके वालों का आरोप- “बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने मार डाला”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र…

9 hours ago

ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, पार्टी-परिवार से निकालने पर तेज प्रताप के समर्थन में खुलकर उतरे अनुष्का के भाई आकाश यादव

तेज प्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट को लेकर लालू परिवार में मचे घमासान के बीच…

11 hours ago