Bihar

‘तेजस्वी ने कंधे पर उठाई लबनी, कहा- हमारी सरकार बनते ही ताड़ी शराबबंदी कानून से अलग होगी’, मिलेगा उद्योग का दर्जा

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल होने की वजह से मौसम की गर्मी के बीच सियासी पारा भी तेज हो गया है। सभी पार्टियां जनता को अपने पाले में करने में जुट गई हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ताड़ी व्यवसायी के ऊपर चल रहे मुकदमों को भी वापस ले लिया जाएगा और ताड़ी बेचने को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष रविवार को पटना स्थित श्रीकृष्ण स्मारक भवन सभागार में आयोजित ‘ताड़ी व्यवसायी महाजुटान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

तेजस्वी ने कंधे पर उठाई लबनी

इस दौरान तेजस्वी यादव ने पासी समाज के लबनी को भी अपने कंधे पर उठाया और विश्वास दिलाया की वो पासी समाज के साथ हैं। तेजस्वी यादव ने कहा की ताड़ी बेचने और पीने वाले गरीब लोग होते हैं, उन्हें ही पुलिस सबसे ज्यादा परेशान करती है। सरकार बनने पर ताड़ी से संबंधित जितने मामले होंगे, सभी को सरकार वापस ले लेगी। तेजस्वी ने कहा कि उद्योग का दर्जा मिलने से इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा की भाजपा आरक्षण को खत्म करना चाहती है। वो संविधान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा की जब शराबबंदी हो रही थी तभी लालूजी ने कहा था की ताड़ी को शराबबंदी से दूर रखना है, उस समय नीतीशजी ने सहमति दी थी, लेकिन हमारी सरकार से हटने के बाद ताड़ी को भी बैन कर दिया।

सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको लालू जी ने बनाया, वह आरजेडी से ही अंतिम बार जीते भी। कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व सांसद भूदेव चौधरी, पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, सांसद संजय यादव, राजा चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। बता दें कि तेजस्वी यादव इन दिनों हर छोटी-बड़ी जाति को साधने में लगे हैं। पिछले दिनों बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती में शामिल होकर तेजस्वी ने राजपूतों की तलवार उठाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर और वैशाली जिले में स्थापित किये जायेंगे इंडस्ट्रियल पार्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  राज्य सरकार वैशाली जिले में आमश-दरभंगा रोड स्थित…

3 hours ago

बिहार से केंद्र सरकार ने ली प्रेरणा, महिला संवाद में बेगूसराय में नीतीश बोले- याद रखिएगा यह बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है…

3 hours ago

इसी महीने मिल जाएगा अगस्त तक का मुफ्त राशन, डिप्टी सीएम ने बताई वजह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत अगस्त 2025…

3 hours ago

भारत-पाक तनाव: CM नीतीश की पूर्णिया में हाई लेवल बैठक, सेना और रेलवे के अफसर भी मौजूद

भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार…

4 hours ago

समस्तीपुर DM व SP ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टी की रद्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी…

7 hours ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक 43 डिग्री तक जाएगा दिन का तापमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पूसा :- अगले चार दिनों तक आसमान साफ…

7 hours ago