Education

केके पाठक नहीं सुधार सके, अब एस सिद्धार्थ कर पाएंगे ! बिहार में 69% स्कूल छात्र-शिक्षक अनुपात में फेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में 69 फीसदी प्रारंभिक स्कूल छात्र-शिक्षक अनुपात का मानक पूरा नहीं करते। बिहार शिक्षा परियोजना की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षकों की पर्याप्त संख्या के बावजूद पदस्थापन में गड़बड़ी के कारण यह स्थिति है। प्रारंभिक स्कूलों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक तो माध्यमिक में 35 बच्चों पर एक शिक्षक का मानक है। 79 फीसदी हाईस्कूलों में छात्र शिक्षक अनुपात मानक से कम है। एक तरफ इन स्कूलों में छात्रों के अनुपात में शिक्षक नहीं हैं तो दूसरी तरफ सूबे के 5063 स्कूलों ऐसे भी हैं, जहां बच्चों की संख्या के अनुसार जरूरत से अधिक शिक्षक हैं।

बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्र अनुपात में शिक्षकों के कम होने की संख्या में हालांकि पहले की अपेक्षा स्थिति सुधरी है। पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसमें सुधार लाने के काफी प्रयास किए। लाखों की संख्या में शिक्षकों की बहाली भी की गई। सात साल पहले 81 स्कूल ऐसे थे, जो मानक पूरा नहीं करते थे। इसमें 12 फीसदी कमी आई है। वहीं, आवश्यक्ता से अधिक शिक्षक वाले विद्यालय सात साल में घटने की बजाए बढ़ गए हैं। बीच के कुछ सालों में आंकड़ा घटता-बढ़ता रहा है। लेकिन मानक पूरा नहीं हो सका। अब नये अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ पर सारी उम्मीदें टिकी हैं।

साल 2016 में ऐसे विद्यालय 2708 थे, वहीं 2017 में 4392 विद्यालय हो गए। इसके बाद वर्ष 2018 में 5164, वर्ष 2019 में 6236, साल 2020 में 5888, 21-22 में 5307 और 22-23 में 5063 आंकड़ा रहा है। आवश्यक्ता से अधिक शिक्षक वाले हाईस्कूलों की संख्या 1364 है। सात साल पहले यह संख्या 2011 थी। स्थिति में अब सुधार आया है।

मुजफ्फरपुर जिले की बात करें तो यहां पर छात्रों की संख्या सात लाख, शिक्षक 20 हजार है। मुजफ्फरपुर जिले में छात्रों की संख्या के अनुपात में अब शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है, मगर सही ढंग से पदस्थापन नहीं होने के कारण 300 से अधिक स्कूल मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं। छात्रों की संख्या लगभग सात लाख है, वहीं अब शिक्षक 20 हजार से अधिक हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

Indian Bank SO Recruitment 2024 : इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 102 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  Indian Bank SO Recruitment 2024 : इंडियन बैंक…

4 घंटे ago

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख से ज्यादा नौकरियां दे देंगे, जानिए सीएम नीतीश ने क्या कहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, गार्ड ऑफ ऑनर देकर हुआ आर्मी जवान का अंतिम संस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के…

5 घंटे ago

IND vs ZIM : युवा ब्रिगेड से नहीं संभली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम, पहले ही मैच में जिम्बाब्वे से मिली हार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब…

5 घंटे ago

CRPF जवान ने 14 साल में कीं 5 शादियां, चौथी बीवी ने खोली पोल-पट्टी तो चला डंडा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के एक सीआरपीएफ जवान नें बीते 14…

6 घंटे ago

नेपाल में भारी बारिश से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए; कई गांवों में घुसा पानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  नेपाल में हो रही भारी बारिश से उत्तर…

6 घंटे ago