समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

राहुल गांधी का PM मोदी से सवाल:पूछा – 8 चीते तो आ गए, ये बताइए 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आए

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारत में चीते के आगमन को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को भी बेरोजगारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया- 8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 सालों में 16 करोड़ रोजगार क्यों नहीं आए? भारत जोड़ो यात्रा अभियान के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा है, लेकिन पीएम जंगल में चीतों को रिहा करने में व्यस्त हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमारा शेर भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हुआ है तो भारत तोड़ने वाले विदेश से अब चीते ला रहे हैं। दूसरी ओर सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चीते की एक वीडियो ट्वीट कर चुटकी ली। उन्होंने लिखा- सबको इंतजार था दहाड़ का…पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।

IMG 20220728 WA0089

राहुल बोले- खुशी है चीतों को फिर से लाया जा रहा है

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम को अपना समय देश की समस्याओं को सुलझाने में लगाना चाहिए, लेकिन वह चीतों की तस्वीरें खींचने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा- मुझे चीतों से कोई समस्या नहीं है, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। और मुझे खुशी है कि चीतों को फिर से लाया जा रहा है, लेकिन पीएम को लाखों बेरोजगार युवाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

IMG 20220828 WA0028

पीएम मोदी चीता से भी तेज भागते हैं- ओवैसी

दो दिन पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी चीतों के भारत में आने पर बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि देश में जब हम बेरोजगारी की बात करते हैं, मोदी चीता को भी पीछे छोड़ देते हैं। जब चीन को लेकर सवाल पूछते हैं, वे चीता से तेज भागते हैं। ऐसे मामलों में वे काफी तेज हैं। बोलने के मामले में भी वे काफी तेज हैं। हम तो कह रहे हैं कि वे थोड़ा धीमा हो जाएं।

JPCS3 01

1 840x760 1

Picsart 22 09 15 06 54 45 312

IMG 20211012 WA0017

IMG 20220915 WA0111

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150