National

चूहे को नाली में डुबोकर मारने वाला शख्स 10 घंटे रहा पुलिस हिरासत में, पोस्टमॉर्टम कराने AC कार से चूहे की लाश को भेजा गया

पानी में डुबाकर चूहे की हत्या करने के जुर्म में एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। मामला यूपी के बदायूं का है। उसकी शिकायत एक पशु प्रेमी ने पुलिस से की थी। इसके बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। मामला पशु क्रूरता से जुड़ा है, इसलिए शव का पोस्टमॉर्टम होना जरूरी है। इसका खर्च शिकायतकर्ता ही उठा रहा है।

चूहे का पोस्टमॉर्टम हुआ, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट

सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने चूहे का पोस्टमॉर्टम करवाया है। हालांकि, इसका पूरा खर्च शिकायतकर्ता पशु प्रेमी विकेंद्र सिंह ने उठाया। एंबुलेंस नहीं थी तो उन्होंने चूहे के शव को करीब 50 किलोमीटर दूर बदायूं से बरेली भेजने के लिए AC कार का किराया 1500 रुपए दिया। AC कार इसलिए ताकि बॉडी डीकम्पोज्ड न हो। पोस्टमॉर्टम के लिए 225 रुपए की रसीद भी कटवाई। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एक हफ्ते बाद आएगी।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

चूहे की पूंछ को पत्थर से बांधकर नाले में फेंका

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनवड़िया का है। विकेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी मनोज चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर उसे नाले में डूबा रहा था। मना किया तो उसने चूहे को नाले में फेंक दिया। फिर उसे धागे के सहारे बाहर खींचा और फिर से नाले में फेंका। वह ऐसा कई बार करता रहा, जिससे चूहा मर गया।

पशुओं के साथ क्रूरता न करना नागरिकों का मूल कर्तव्य

हमारे संविधान में हर नागरिक के लिए अधिकारों के साथ कुछ मूल कर्तव्य भी बताए गए हैं। इन्हीं कर्तव्यों में से एक है पशुओं के साथ पशुता ना करना। संविधान के अनुच्छेद 51(A) के तहत हर जीवित प्राणी के प्रति सहानुभूति रखना भारत के हर नागरिक का मूल कर्तव्य है।

भारतीय वन संरक्षण अधिनियम 1971 के मुताबिक पशुओं का शिकार करना, उनसे करतब कराना या देखना, उनकी निर्मम हत्या करना जघन्य अपराधों की श्रेणी में आते हैं। ऐसा करने के आरोपी को 3 साल की जेल और ₹10 हजार का जुर्माना देने का प्रावधान है।

साथ ही, IPC की धारा 428 और 429 के तहत अगर किसी व्यक्ति ने जानवर को जहर दिया या किसी अन्य तरीके से हत्या की, कष्ट दिया तो उसे दो साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड में शामिल एक लाख के ईनामी मो. साहिल के गैंग का 8 बदमाश चढ़ा STF के हत्थे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : विगत 28 फरवरी 2024 को रिलायंस…

6 minutes ago

समस्तीपुर जिले के बिहार व जिला टॉपर छात्र-छात्राएं दलसिंहसराय में किये गए सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- नगर परिषद कार्यालय के सभागार में…

42 minutes ago

विभूतिपुर में नवविवाहित की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया ह’त्या का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र विभूतिपुर…

1 hour ago

हथियार के बल पर निजी जमीन से हरे पेड़ काटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :-विभूतिपुर थाने क्षेत्र के सिरसी…

1 hour ago

हथियार के बल पर लड़की का अपहरण, पिता ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

2 hours ago

मूर्ति लू’टकांड मामले में लाइनर के परिवार को महापंचायत में मिली गांव बदर की सजा, उनके जमीन पर होगा मंदिर का कब्जा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

2 hours ago