National

पाकिस्तान से आई सीमा तो भारत की अंजू भी पहुंची बॉर्डर पार; पाकिस्तान के नसरुल्ला से था इश्क

राजस्थान के अलवर में भी अब सीमा हैदर और सचिन मीणा जैसे ऑनलाइन प्यार की खातिर दो देशों की सीमाएं लांघने वाली लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक विवाहित भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई है। दो बच्चों की मां अंजू (34) की पाकिस्तानी युवक नसरुल्ला (29) से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और फिर उसे उससे प्यार हो गया।

जिस तरह पाकिस्तान से सीमा हैदर अपने प्रेमी का प्यार पाने के लिए 4 बच्चों के साथ भारत आकर रहने लगी, उसी तरह अलवर के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली अंजू भी अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गई है। हालांकि, अंजू अपने दोनों बच्चों को भारत में ही छोड़ गई है।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक के जरिये पाकिस्तान के एक नसरुल्ला नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और पाकिस्तानी के इश्क में पागल हुई अंजू अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर लाहौर पहुंच गई। अंजू ने अपने पति अरविंद को फोन करके सिर्फ इतना ही बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी, लेकिन पाकिस्तान की मीडिया में भारत की महिला अंजू के पाकिस्तान में पहुंचने की खबर प्रकाशित होने के बाद भिवाड़ी में भी हड़कंप मच गया। आखिर दो बच्चों की मां क्यों और कैसे अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई यह बात सभी को हैरान कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खरपुरा गांव के रहने वाले अरविंद की पत्नी अंजू 3 दिन पहले लाहौर पहुंच गई। रविवार को जब उसने अपने बच्चों से जब वीडियो कॉल पर बात की और बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने लाहौर पहुंची है तब उसके पति और परिजनों को इसका पता चला। यह क्रिश्चियन परिवार है जो करीब दो साल से भिवाड़ी में टपूकड़ा के टेरा ईजीलेस सोसाइटी में रहता हैा।

अरविंद 2005 से भिवाड़ी में ही जॉब कर रहा है और उसकी शादी वर्ष 2007 में मध्य प्रदेश के गुना जिला निवासी अंजू से हुई थी। अंजू भी भिवाड़ी के टपूकड़ा की एक कंपनी में जॉब करती है। उसके पति अरविंद ने बताया कि मुझे सिर्फ इतना पता चला है कि वह अपनी सहेली से मिलने के लिए लाहौर गई है। जब उसे पूछा गया कि पाकिस्तान में नसरुल्ला नाम के व्यक्ति से मिलने गई है तो उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि वो पबजी खेलती है। अंजू ने पहले ही अपने पुराने पते के आधार पर पासपोर्ट बनवा लिया था।

अंजू के पति को उसके लाहौर जाने की भनक तक नहीं लगी और ना ही उसने इस बात का घर में कभी कोई जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह कभी भी घर से बाहर नहीं गई थी। अरविंद ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी ही वापस आ जाएगी क्योंकि उसने बताया है कि तीन-चार दिन में भारत आ जाएगी। अंजू और अरविंद के 15 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए एक नया सिम कार्ड खरीदा था, जिसका नंबर भी उसने अपने पति को नहीं दिया। इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ कर रही है। आखिर उसका वीजा किसने लगवाया और वहां सोशल मीडिया के जरिए किससे उसकी दोस्ती हुई। अब इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: बिना आवेदन निजी जमीन पर खेत-पोखर निर्माण योजना दिखाकर सरकारी खजाने से अवैध निकासी का मामला उजागर, किसान ने उठाई जांच की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड के शेखपुर पंचायत से…

55 मिनट ago

RPF ने समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक से 2 शातिर महिलाओं को पकड़ा, जब करतूत पता चली तो उड़ गए होश!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  पुरुष चोर के बाद अब ट्रेनों में यात्रियों…

2 घंटे ago

बिहार-नेपाल सीमा पर वीडियो बनाते 2 चीनी युवक गिरफ्तार, फोन से मिला खालिस्तानी कंटेंट

बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर वीडियो बना रहे दो संदिग्ध चीनी नागरिकों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर ट्रेन की…

5 घंटे ago

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर पशुपति पारस ने लिया ऐक्शन, 6 साल के लिए RLJP से बाहर

तेज प्रताप यादव प्रकरण में अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पर उनकी पार्टी…

10 घंटे ago

बिहार: आठवीं फेल प्रेमी से ग्रैजुएट लड़की ने की शादी, वीडियो जारी कर बोली- अपनी मर्जी से भागी, अपहरण नहीं हुआ

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर एक ग्रैजुएट…

11 घंटे ago