मैं अपना पद्मश्री प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं… रेसलर बजरंग पूनिया का चौंकाने वाला ऐलान
पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवार्ड सरकार को वापस करने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया- मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं…।” बजरंग ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में इसकी घोषणा की है।
बता दें, इससे पहले साक्षी मलिक ने रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष संजय सिंह को बनाए जाने से नाराज थीं।
मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है।
pic.twitter.com/PYfA9KhUg9
— Bajrang Punia
(@BajrangPunia) December 22, 2023
बृजभूषण के करीबी को मिला WFI अध्यक्ष पद
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को नया अध्यक्ष गुरुवार को मिल गया। वाराणसी कुश्ती संघ के चीफ संजय सिंह ‘बबलू’ (Sanjay Singh) को ये बड़ी जिम्मेदारी मिली, जब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 की गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर अनीता श्योरण को हराया। संजय सिंह को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का करीबी माना जाता है। बता दें कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।