National

लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव भी रेवाड़ी से हारे, चुनाव से पहले Dy CM पद पर ठोका था दावा

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव के दामाद और कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव इस बार रेवाड़ी सीट से हार रहे हैं। चुनाव जीतने पर उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी रेवाड़ी लाने का दावा करने वाले चिरंजीव राव रेवाड़ी सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। रेवाड़ी में मतगणना के चार राउंड बाकी हैं। 16 चक्र के वोटों की गिनती में चिरंजीव को 44427 वोट मिले हैं और वो इस समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लक्ष्मण सिंह यादव से 23958 वोट के अंतर से पीछे चल रहे हैं। हरियाणा का चुनावी माहौल देखकर लग नहीं रहा कि बचे चार राउंड में वो अंतर को पाट पाएंगे। खतरा इस बात का जरूर है कि हार का अंतर और ना बढ़ जाए।

2019 में पहली बार चुनाव जीते चिरंजीव हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे हैं। अजय सिंह यादव रेवाड़ी से लगातार पांच चुनाव जीते थे। 1991 से 2014 तक रेवाड़ी सीट से विधायक रहे अजय सिंह यादव 2014 में हार गए तो 2019 में कांग्रेस ने चिरंजीव को लड़ाया था। चिरंजीव लालू यादव की छठे नंबर की बेटी अनुष्का यादव के पति हैं। मतदान से पहले लालू और तेजस्वी यादव ने वीडियो संदेश जारी कर चिरंजीव के समर्थन में वोट करने की अपील की थी।

कौन हैं चिरंजीव राव, जिनके लिए तेजस्वी और अखिलेश यादव दोनों चुनाव प्रचार को तैयार

चिरंजीव जब 2019 का चुनाव जीते थे, तब जीत का मार्जिन बहुत बड़ा नहीं था। चिरंजीव ने भाजपा के सुनील कुमार को महज 1317 वोटों के अंतर से हराया था। 2014 के चुनाव में अजय सिंह यादव खुद तीसरे नंबर पर चले गए थे। चिरंजीव राव के लिए अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रचार किया था। चुनाव से पहले ही चिरंजीव का बयान काफी चर्चा में आ गया था, जब उन्होंने कहा था कि वो जीतकर गए तो रेवाड़ी को डिप्टी सीएम की कुर्सी का तोहफा लाकर देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: अपने ही थाने में कैद हुए छपरा के दरोगा साहब, क्यों लगी हथकड़ी?

बिहार के छपरा के सारण जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सारण में…

2 घंटे ago

आने वाला है तूफान, बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज; बारिश और हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

बिहार में मौसम की आंखमिचौली जारी है। सुबह और रात के वक्त कई जिलों में…

3 घंटे ago

बिहार में चालू हो गया सूखा बंदरगाह, बिहटा के इनलैंड पोर्ट से 90 कंटेनर रूस रवाना

अंतरराष्ट्रीय निर्यात के क्षेत्र में बिहार ने लंबी छलांग लगाई है। राज्य में पहला सूखा…

4 घंटे ago

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देगी बिहार सरकार, इतना बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता

बिहार सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है.…

6 घंटे ago

बिहार में बिजली चोरी रोकने के लिए नया प्लान, स्मार्ट मीटर की स्टडी से क्या-क्या फायदे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में बिजली खपत के तौर-तरीकों का अध्ययन…

7 घंटे ago

सिर्फ किसी शख्स पर FIR दर्ज होने पर उसका आर्म्स लाइसेंस नहीं होगा रद्द, पटना हाईकोर्ट में DM की दलीलें खारिज

महज किसी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से उसके आर्म्स लाइसेंस को रद्द नहीं…

8 घंटे ago