National

नीतीश कुमार की JDU ने भाजपा से मणिपुर में वापस लिया समर्थन, 6 विधायक थे साथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भाजपा को झटका दिया है। जेडीयू ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। 60 सीटों वाली असेंबली में भाजपा के पास बहुमत से कहीं ज्यादा 32 सीटें हैं, लेकिन 6 सीटों वाली जेडीयू भी उसके साथ थी। लेकिन अब नीतीश कुमार की पार्टी ने भाजपा सरकार से अलग होने का फैसला लिया है। बीते करीब दो सालों से अशांत चल रहे मणिपुर में भाजपा के लिए यह झटके की तरह है, जो पहले ही कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष का दबाव झेल रही है।

सूबे में भाजपा की 32 सीटों के साथ अपने दम पर सरकार है, जबकि एनपीएफ के पास 5 सीटें हैं और एनपीपी के पास 7 हैं। जेडीयू को अप्रत्याशित तौर पर मणिपुर के विधानसभा चुनाव में 6 सीटें मिली थीं। यहां कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं, जबकि केपीए के पास 2 विधायक हैं।

IMG 20241130 WA0079IMG 20241130 WA0079

जेडीयू के समर्थन वापस लेने से भाजपा की सरकार के समक्ष कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस फैसला का दूरगामी का असर होगा। खासतौर पर दिल्ली से पटना तक इसके मायने निकाले जाएंगे। बिहार में इसी साल अक्टूबर के आसपास विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नीतीश की पार्टी के इस फैसले को भाजपा पर सीट बंटवारे के लिए दबाव की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मणिपुर में एन. बीरेन सिंह भाजपा के मुख्यमंत्री हैं, जिन पर हिंसा को नियंत्रित न करने के आरोप लगते रहे हैं। विपक्ष की ओर से लगातार उन्हें हटाने की मांग होती रही है, लेकिन भाजपा ने उन्हें लगातार मुख्यमंत्री बनाए रखा है।

बता दें कि सूबे में कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़पों का दौर लंबे समय से जारी है। गुवाहाटी हाई कोर्ट की ओर से मैतेई समुदाय के लोगों को भी आदिवासी इलाकों में बसने की अनुमति दिए जाने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। बता दें कि राज्य के लगभग तीन चौथाई गैर-शहरी इलाके में कुकी रहते हैं, जबकि मैतेई समुदाय की आबादी राजधानी और उसके आसपास के इलाके में ही केंद्रित है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसटीएफ ने अवैध हथियार कारोबारी को देशी कट्टा व पिस्तौल के साथ दबोचा

समस्तीपुर : एसटीएफ व नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई करते एक…

3 घंटे ago

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर NIC कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचे निदेशक

समस्तीपुर : वरीय तकनीकी निदेशक-सह-राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी अजय कुमार पाठक द्वारा कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित…

3 घंटे ago

पटना से उड़े विमान की रांची में इमरजेंसी लैडिंग, 175 यात्री थे सवार

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. यहां पटना से…

6 घंटे ago

बिहार: UPSC टॉपर शुभम कुमार और BPSC टॉपर प्रियांगी मेहता की जोड़ी बनी नई मिसाल, दोनों ने रचाई शादी

बिहार के प्रशासनिक गलियारे में खुशी का माहौल है। UPSC टॉपर शुभम कुमार और BPSC…

8 घंटे ago

तेजप्रताप के साथ सुधाकर, बोले-हिंदुओं में 2-3 शादियां जायज; चिराग पासवान भी दूसरी मां के बेटे

बिहार में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में हैं।…

13 घंटे ago

बिहार: स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों के लिए Good News, अब दोगुना होगा मानदेय

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राज्य सरकार रसोइयों को…

13 घंटे ago