समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

श्रद्धालुओं से ज्यादा VIP पर ध्यान; महाकुंभ में भगदड़ से योगी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भगदड़ मचने पर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी का भी बयान आया है। उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर हुई घटना को लेकर यूपी सरकार पर ठीकरा फोड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है।

उन्होंने कहा, ‘अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं। आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। वीआईपी कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवारों की मदद करें।’

IMG 20241130 WA0079

राहुल गांघी ने कहा कि मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौत और कइयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद है। राहुल गांधी ने महाकुंभ में मौतों की बात कही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इस घटना के लिए प्रशासन और सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बदइंतजामी का नतीजा है और प्रशासन तो वीआईपी लोगों की सुरक्षा ही व्यस्त है। बता दें कि मौनी अमावस्या के मौके पर करीब दो करोड़ लोगों ने प्रयागराज में स्नान किया है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

अखिलेश यादव ने कि सरकार महाकुंभ में खराब व्यवस्था के चलते हुए हादसे में घायलों के इलाज का पूरा इंतजाम करे। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होने कहा, ‘हमारी सरकार से अपील है कि गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए। जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किए जाएं। हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।’

IMG 20240904 WA0139IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02