National

चंद्रकांत गौरी ने समस्तीपुर नगर थाना में संभाला पदभार, कहा- शहर को अपराध मुक्त व भय मुक्त बनाएंगे…

advertisement krishna hospital 2advertisement krishna hospital 2

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना में मंगलवार को नए थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही थानाध्यक्ष ने बताया कि जितना भी लंबित मामला है, उनका जल्द से जल्द निपटारा होगा। अपराध मुक्त व भय मुक्त वातावरण शहर को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो नि:संदेह हमसे संपर्क करें किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

बताते चलें कि समस्तीपुर जिले में बढ़ते आपराधिक वारदातों एवं अपराध नियंत्रण में विफल रहने के कारण नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय को एसपी ह्रदयकांत ने लाइन हाजिर कर दिया था। उनकी जगह अब विभूतिपुर के थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी नगर थाना की कमान संभाल ली है। इसके अलावा सदर अंचल निरीक्षक विक्रम आचार्य को पटोरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पटोरी थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को विभूतिपुर थाना की कमान सौंपी गई है।

IMG 20220728 WA0089IMG 20220728 WA0089

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर थानाध्यक्ष का परफॉर्मेंस कुछ माह से खराब चल रहा था। उनके थाना क्षेत्र में गाहे-बगाहे आपराधिक घटनाएं हो रही थी। यही वजह रहा कि इनको दूसरे थाना में भेजने के बजाए लाइन में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मारवाड़ी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुए गोलीकांड मामले में अब तक नगर थाना के द्वारा कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई थी, जिस कारण एसपी ह्रदयकांत ने नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय…

7 hours ago

KSR कॉलेज सरायरंजन में युवाओं को मिले नौकरी के अवसर, 103 युवाओं को मिली नौकरी

समस्तीपुर/सरायरंजन :- आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान…

8 hours ago

सामाजिक कार्यकर्ता राजू सहनी ने जरूरतमंद परिवार को दी राशन सामग्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियापुर प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर कमला…

8 hours ago

बिहार: शराब तस्करों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की गाड़ी पलटी, होमगार्ड की मौत; ASI समेत चार जख्मी

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को शराब तस्करों का पीछा कर रही जगदीशपुर उत्पाद…

8 hours ago

लूटकांड मामले के मास्टर माइंड बाॅबी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही वरुणा…

9 hours ago

सेना के बलिदान, साहस और समर्पण को सम्मान, समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जय हिंद यात्रा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में…

9 hours ago