समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

विभूतिपुर के पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर का निधन, लंबे समय से थे बिमार

समस्तीपुर :- विभूतिपुर के पूर्व विधायक चंद्रबलि ठाकुर का निधन रविवार की अहले सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हो गया। लंबे समय से वह कैंसर से जुझ रहे थे। वर्ष 1985 में वह विभूतिपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर रामदेव वर्मा को हराया था।

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस छोड़कर लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन वह जीत नहीं पाए। लंबे समय तक वह कांग्रेस से जुड़े रहे थे। उनके निधन के बाद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310Advertise your business with samastipur town