National

समस्तीपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय में दो शिक्षको ने आपस में की जमकर मारपीट, गंभीर रूप से हुए जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- विद्या के मंदिर में छात्रों के सामने ही दो शिक्षक आपस में भीड़ गये। पूरे विद्यालय परिसर के लिए यह घटना शर्मसार करने वाला है। दरअसल मामला बिरौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की है जहां दो शिक्षको ने आपस में जमकर मारपीट की। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्प्ताल, पूसा में भर्ती कराया गया। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई गई है। सारा घटनाक्रम सभी छात्रों व शिक्षकों के सामने ही हुई।

इस मामले में आर्ट शिक्षक राजेश रंजन ने बताया कि एसेम्बली के रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर पीजीटी शिक्षक सुधेश्वर सिंह ने गला दबाकर उन्हें पीटा। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

इधर पीजीटी शिक्षक सुधेश्वर सिंह ने बताया उपस्थिति दर्ज करने के विवाद में दो शिक्षको ने उन्हें पकड़ लिया। जबकि शिक्षक राजेश रंजन ने सर पर मोबाइल से कई बार हमला कर दिया। इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है।

वहीं प्रभारी प्राचार्य एसके झा ने बताया कि दोनों शिक्षकों के बीच हुए मारपीट मामले की जांच में दोषी पाये गये शिक्षक पर विद्यालय, हेडक्वार्टर व रिजनल लेवल पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर पदाधिकारियों को भी सुचित किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार भूमि सर्वे का काम टला! भूमि सुधार मंत्री ने रैयतों को दिया 3 महीने का समय

बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर बड़ी खबर है. बिहार भूमि सर्वे के नियमों…

25 मिन ago

मुकेश सहनी को Y+ सुरक्षा की अनुशंसा होने के एक महीने बाद भी नहीं मिले सुरक्षा जवान, VIP ने जताया विरोध

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी की जान के खतरे को देखते हुए गृह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : सियार ने 16 साल के लड़के पर किया हमला तो ग्रामीणों ने घेरकर पीट-पीटकर मा’र डाला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र…

2 घंटे ago

तिरुपति मंदिर प्रबंधन बोला- प्रसाद अब पवित्र: कहा- जांच में एनिमल फैट की हुई थी पुष्टि

आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) के लड्डूओं की पवित्रता विवाद के…

3 घंटे ago

बिहार: गधे की मौत पर हुआ जमकर बवाल, पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

बिहार के बक्सर जिले में एक गधे की मौत पर इतना हंगामा हुआ कि पुलिस…

6 घंटे ago

मुखिया की ह’त्या के बाद बवाल, समस्तीपुर-जन्दाहा मुख्य मार्ग जामकर लोग कर रहे आगजनी; SP को बुलाने की मांग पर अड़े

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल…

8 घंटे ago