समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बरहेता में बीते देर रात सोए अवस्था में एक युवक को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों ने गांव में ही उसका झाड़-फूंक कराया। इस दौरान जहर फैलने के साथ ही युवक की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एंटी वेनम इंजेक्शन देने के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरपुर बरहेता निवासी संतोष कुमार (30) देर रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। इस दौरान लगभग 2:00 बजे के आसपास उन्हें पैर में कुछ काटने का आभास हुआ। बत्ती जला कर देखा तो बिछावन पर सांप भागता दिखाई दिया।
वहीं पैर की उंगली में सांप के दांतो के निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद उसने घर में परिजनों को बताया। आनन-फानन में उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया जहां उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। इस दौरान अन्य परिजनों ने समझदारी का परिचय देते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां अब वह खतरे से बाहर बताया गया है।
मालूम हो कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग झाड़-फूंक पर अधिक विश्वास करते हैं। अगर संतोष को रात में ही अस्पताल नहीं लाया जाता, तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। बता दें कि बरसात के मौसम में सांप बिलों, झाड़ियों, नदियों व तालाब आदि से बाहर निकलते हैं, जिस कारण सांपों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े मुजफ्फरपुर के नारायणपुर अनंत और बरौनी के गड़हारा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाने की पुलिस…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाने में पदस्थापित…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट…
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों से अपने साथ वहां की कार और बाइक…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार…