समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

समस्तीपुर RPF बैरक में अधिकारियों की आपत्ति के बाद मूर्ति के रंग-रोगन का कार्य रहा अधूरा, सादे समारोह में हुई जन्माष्टमी की पूजा

IMG 20220723 WA0098

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित RPF बैरक में इस बार जन्माष्टमी की पूजा सादे समारोह में हुई। पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण इसी तरह से पूजा हुई थी। इस बार धूमधाम से पूजा के तैयारी की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन RPF के कुछ अधिकारियों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की। वरीय अधिकारी के आदेश पर सादे समारोह में पूजा हुई।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। पूजा को लेकर आपस में चंदा के रूप में एकत्रित राशि को भी वापस लौटा दिया गया है। RPF सदस्यों चर्चा है कि इस बार आधिकारिक आदेश नहीं मिलने की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया। जन्माष्टमी को लेकर धूमधाम से पूजा आयोजित करने की तैयारी शुरू हुई थी।

IMG 20220713 WA0033

भगवान की मूर्ति में रंग रोगन का भी कार्य चल रहा था। गुरुवार को पूजा को मेला का रूप नहीं देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मूर्ति में रंग रोगन का कार्य अधूरा छोड़कर उसे मंदिर के पीछे रख दिया गया।

IMG 20220728 WA0089

1

IMG 20211012 WA0017

IMG 20220802 WA0120

Picsart 22 07 13 18 14 31 808

JPCS3 01

IMG 20220810 WA0048

IMG 20220331 WA0074

Advertise your business with samastipur town