समस्तीपुर :- ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 10-14 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
वहीं समस्तीपुर के साथ ही मुजफ्फरपुर, दरभंगा व बेगूसराय जिलों में 13-14 सितंबर के आसपास मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि पूरे पूर्वानुमान की अवधि में आसमान में मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने की संभावना है।
इस अवधि में औसतन 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 व दोपहर में 50-60 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वैज्ञानिकों ने अगात बोई गई धान की फसल में गंधी बग कीट की निगरानी करने व 15 सितंबर तक अरहर की बुआई संपन्न करने की सलाह दी है।
उत्तर बिहार के जिलों में 14 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व बेगूसराय के जिलों में 13-14 को मध्यम बारिश हो सकती है। 10-15 किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। किसान सलाह के अनुरूप कार्य करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, नोडल पदाधिकारी, मौसम विभाग, डीआरपीसीएयू, पूसा
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय के दो…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- नगर थाना अंतर्गत माधुरी चौक गली…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : महज 12 वर्ष की उम्र में…
अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नजर आ रहा था कि…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा जिला कमेटी के…
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह पूर्व रेल मंत्री एल.एन. मिश्रा की हत्या के मामले…