Samastipur

मेडिकल नीट यूजी परीक्षा में खानपुर के शिवम को मिली सफलता, ग्रामीणों में हर्ष

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर:- मेडिकल नीट यूजी परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर खेढ़ी गांव के सुनील कुमार चौधरी के पुत्र शिवम कुमार की सफलता पर घर परिवार एवं ग्रामीणों ने खुशियाँ मनाई। शिवम कुमार ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 4124 एवं जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 376वां रैंकिंग प्राप्त किया है।

शिवम की पढ़ाई लिखाई दरभंगा के मेडोना स्कूल में हुई थी, जहां से उसने वर्ष 2020 में सीबीएसई बोर्ड से दसवीं पास किया था और अपने स्कूल का टॉपर था। वहीं वर्ष 2022 में उसने सीबीएससी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में भी 87 प्रतिशत अंक लाकर परीक्षा पास किया था।

शिवम की मां गृहिणी है, वही पिता पीएचईडी के संवेदक हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शिवम ने बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी पढ़ाई के दौरान कभी भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करता था एवं सोशल मीडिया साइट से भी दूर रहता था। शिवम के चाचा यशवंत कुमार चौधरी बादशाह ने बताया कि वह अपने ग्राम पंचायत का पहला लड़का है जो नीट की परीक्षा क्वालीफाई कर मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेगा।

उसके सफलता पर शिवम के दादाजी सेवानिवृत्त शिक्षक राम उदित चौधरी, चाचा आदित्य कुमार चौधरी, राम कुमार चौधरी, ऋषिकेश चौधरी, सतीश चौधरी, राम विलास चौधरी, भाई नवनीत चौधरी, मनीष कुमार चौधरी, अभिषेक चौधरी, धीरज चौधरी, प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, जिला पार्षद प्रियंका कुमारी, पैक्स अध्यक्ष श्याम राय आदि ने बधाई दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी रहेगी रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग बदले गये, जानें क्या है कारण…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के…

7 मिनट ago

गुजरने वाला है दिसंबर, बिहार में क्यों नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड; मौसम विभाग ने बताया

दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है और बिहार में अब तक कड़ाके की ठंड…

19 मिनट ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष व सितार वादक प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- महिला कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष महान…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में बढ़ते अपराध से नाराज भाकपा माले ने बिहार सरकार का फूंका पुतला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : भाकपा माले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने…

1 घंटा ago

बिहार के राजगीर में महिला कबड्डी विश्व कप, इन 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

बिहार में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप होगा। राजगीर खेल अकादमी के इंडोर हॉल…

1 घंटा ago

2020 में पीक हो गया, अब नीचे ही जाएंगे; तेजस्वी के अलविदा यात्रा बयान पर संजय झा का पलटवार, बता दी औकात?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर राजनीति जारी…

16 घंटे ago