Politics

RJD का कभी डाउन तो कभी अप गियर लगा, ग्राफ गिरा तो लालू ने पार्टी को ऐसे संभाला…

IMG 20231027 WA0021IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गठन करीब ढा़ई दशक पहले हुआ। लालू प्रसाद यादव ने जनता दल से अलग होकर आरजेडी का गठन किया था। पार्टी बनने के बाद से इसके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव रहा है। वैसे, इसे भी बिहार में कभी अपने बूते बहुमत हासिल नहीं हुआ। 2005 के बाद आरजेडी का ग्राफ गिरता गया। लेकिन 2015 में महागठबंधन का हिस्सा बनने के बाद इसका ग्राफ चढ़ा। अभी यह बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है।

जनता दल से अलग होकर लालू प्रसाद यादव ने 5 जुलाई 1997 को आरजेडी का गठन किया था। दो साल पहले 1995 के विधानसभा चुनाव में बिहार की कुल 324 सीटों में जनता दल को 164 सीटों पर जीत मिली थी। पहली और अंतिम बार जनता दल ने बहुमत की सरकार बनाई थी। 324 विधानसभा सीटों में 163 सीटें सरकार बनाने के लिए जरूरी थीं।

1997 में आरजेडी के गठन होने और जनता दल से शरद गुट के अलग होने पर राजद के मात्र 137 विधायक सदन में रह गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा और वामदलों के सहयोग से आरजेडी ने सरकार को बचा लिया। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल जाने पर राबड़ी देवी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं और पार्टी की सरकार कायम रही। इस दौरान लालू आरजेडी के अध्यक्ष बने रहे। साल 2000 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मात्र 124 सीटें मिलीं। तब, कांग्रेस ने सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया और वाम दल एवं अन्य के बाहरी समर्थन से पुन: राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनीं। यह सरकार 2005 तक चली।

2004 में आरजेडी के थे 22 सांसद

साल 2005 में राज्य में दो बार विधानसभा चुनाव हुए। फरवरी के चुनाव में आरजेडी को 75 और नवंबर में 54 सीटें जीतीं। ठीक एक साल पहले 2004 में आरजेडी लोकसभा चुनाव में कुल 40 में 22 सीटें जीत कर यूपीए-1 सरकार में शामिल हुई थी। तब लालू की पार्टी को राज्य में 30.67 फीसदी वोट हासिल हुए। मगर बिहार और राष्ट्रीय स्तर पर आरजेडी का ग्राफ अगले ही साल विधानसभा चुनाव में गिर गया। 2009 में लोकसभा चुनाव में आरजेडी को मात्र 4 सीटें और अगले साल 2010 के विधानसभा चुनाव में 22 सीटें ही हासिल हुईं, जो पिछले चुनाव के 54 सीटों की आधी से भी कम थीं। इस प्रकार, आरजेडी का राजनीतिक ग्राफ दो चुनावों में नीचे चला गया।

आरजेडी को गठबंधन ने दिलाई बढ़त

लालू यादव की पार्टी के 2014 में लोकसभा चुनाव में फिर 4 सीटें ही हासिल हुई। दरअसल, इस चुनाव में जद(यू) सीपीआई के साथ चुनाव में उतरा था। पहली बार नरेंद्र मोदी को एनडीए ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। 2015 में जदयू, राजद, कांग्रेस का महागठबंधन बना और इसका सबसे अधिक लाभ राजद को मिला। आरजेडी को 81 सीटें मिली थी।

अभी एक भी सांसद नहीं

जेडीयू महागठबंधन से अलग होकर फिर एनडीए का हिस्सा बन गया। नतीजतन 2019 के चुनाव में आरजेडी के शून्य पर सिमट गया। हालांकि, अगले ही साल 2020 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें हासिल कर राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में सामने आया। आईएमआईएम के चार सदस्यों को पार्टी में शामिल किए जाने पर विधायकों की संख्या बढ़कर 81 हो गयी। एक सदस्य के निधन और एक की सदस्यता समाप्त किए जाने से वर्तमान में संख्या 79 है। एक तरह से राज्य की राजनीति में तेजस्वी यादव के युवा नेतृत्व में राजद की वापसी हुई। इसके सहयोगी दलों का प्रदर्शन भी अपेक्षाकृत बेहतर रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: पुराने जेल परिसर से हटेगा कर्पूरी बस स्टैंड, शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थल से हटाने की योजना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- शहर में पुराने जेल परिसर से…

15 minutes ago

समस्तीपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिये SDO ने शहरवासियों का मांगा सहयोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- खाटू श्याम बिहारी मंदिर के प्रांगण…

1 hour ago

रेलवे दे रहा 5 लाख का इनाम जीतने का मौका, एक घड़ी बदल सकती है किस्मत; पढ़ें कैसे

रेलवे देशभर के सभी स्टेशनों पर एक जैसी घड़ी लगायेगा. उस घड़ी का डिजाइन आम…

1 hour ago

समस्तीपुर: शादी के नौवें दिन अपनी प्रेमिका को उठा ले गया प्रेमी, ढूंढ रहा आहत पति, मां ने कराया मामला दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

1 hour ago

भारतीय सेना ने की है सिंदूर की रक्षा, POK में एयरस्ट्राइक के बाद बोले तेजस्वी- हम सरकार के साथ

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले को जख्मों का बदला लिया है। इसके लिए भारतीय सेना…

2 hours ago

मुसरीघरारी थाने की महिला सिपाही के खाते से साइबर बदमाशों ने उड़ाये 78 हजार रुपए, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने में…

2 hours ago