Politics

NDA या महागठबंधन को मिलेगा VIP का साथ? फ्लोर टेस्ट के बाद फैसला लेंगे मुकेश सहनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले छिड़े सियासी घमासान पर सभी दलों की पैनी नजर है। बड़े सियासी खेल की संभावना के बीच पटना पहुंचे वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में क्या खेला होना है यह कल सबके सामने आ जाएगा।

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में जब भी युवाओं के रोजगार को लेकर काम किया जाता है तो उसमें अड़चन लगाया जाता है। ऐसे लोगों की कोशिश होती है कि बिहार के युवाओं को नौकरी नहीं मिले। बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में यहां के युवा मजदूर का काम कर रहे हैं लेकिन राज्य की जनता इसका हिसाब लेगी।

बिहार में जारी सियासी घमासान पर सहनी ने कहा कि एनडीए और महागठबंधन अपने अपने तरीके से काम कर रहे हैं। कल फ्लोर टेस्ट में सारा चीज सामने आ जाएगा इसके बाद फैसला होगा। सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ कुछ काम तो बहुत अच्छे किए हैं इसमें कोई शक नहीं है। हम पहले भी उनकी इज्जत करते थे और अब भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं महागठबंधन के लोग सरकार गिराने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने एनडीए और महागठबंधन दोनों को अपनी शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि कल जो भी होना होगा वह सामने आ ही जाएगा। क्या खेला होना है कल सबके सामने होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जमीन दस्तावेज से जुड़े सभी लंबित आवेदनों का 3 महीने में होगा निपटारा, मंत्री का सख्त निर्देश

बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के बीच जमीन से जुड़े दस्तावेज हासिल करने लिए…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में महिला शिक्षिका को थप्पड़ मारने के मामले में स्कूल के एचएम व शिक्षक निलंबित, जांच के नाम पर फाइल दबा हर बार कौन बचा रहा था?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पटोरी :- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा पत्र…

3 घंटे ago

रेलवे में टिकट रिजर्वेशन का नियम, अब 120 दिन नहीं सिर्फ इतने दिन पहले ही कर सकेंगे टिकटों की एडवांस बुकिंग

रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब रेल टिकटों की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर एसपी ने सिंघिया समेत अन्य कई थानों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा…

3 घंटे ago

नाबालिग के साथ हुए दु’ष्कर्म मामले में पीड़ित बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले YouTuber पर FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में फायरिंग की चर्चा, एक के बाद एक गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा में…

11 घंटे ago