समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

हिना शहाब का खेल बिगाड़ेंगे लालू? माले को सिवान देकर काराकाट से पवन सिंह को लड़ा सकते हैं तेजस्वी

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय ताल ठोक रहीं दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब का आरजेडी खेल बिगाड़ सकती है। लालू एवं तेजस्वी यादव सीपीआई माले से सीवान सीट की काराकाट से अदला-बदली कर सकते हैं। काराकाट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आरजेडी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की अटकल सामने आई है। उनकी आरजेडी नेतृत्व से बात चल रही है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही वे लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी ज्वाइन करके काराकाट से दावेदारी ठोक सकते हैं। यह सीट आरजेडी ने इस बार सीपीआई माले को दी है। लालू-तेजस्वी माले को काराकाट की जगह सिवान सीट देकर वहां हिना शहाब का खेल बिगाड़ सकते हैं।

सिवान और काराकाट दोनों बिहार की लोकसभा सीटों में से एक बनी हुई है। सिवान से आरजेडी ने अभी तक अपना कैंडिडेट घोषित नहीं किया है। हिना शहाब ने आरजेडी का ऑफर ठुकराकर पहले ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आरजेडी उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है। आरजेडी ने यहां पर पूर्व विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को टिकट देने का मूड बनाया है लेकिन फिलहाल उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की गई है। अवध बिहारी यादव समाज से आते हैं। दूसरी ओर, सीपीआई माले का सीट बंटवारे से पहले सिवान पर मजबूत दावा था। अब लालू एवं तेजस्वी यादव काराकाट की जगह सिवान माले को देकर यहां समीकरण बदल सकते हैं।

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

सिवान में मजदूरों और किसानों का एक वर्ग माले का कोर वोटर है। वहीं, हिना शहाब अपने दिवंगत पति शहाबुद्दीन के पर्सनल वोटबैंक के दम पर चुनावी मैदान में हैं, जो एक समय आरजेडी का कोर वोटबैंक भी रहा था। वहीं, जेडीयू ने मौजूदा सांसद कविता सिंह का टिकट काटकर कुशवाहा उम्मीदवार विजयलक्ष्मी को टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

IMG 20230728 WA0094 01

काराकाट से आरजेडी के टिकट पर लड़ सकते हैं पवन सिंह

दक्षिण बिहार की इस सीट पर एनडीए की ओर से आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन की ओर से सीपीआई माले ने राजा राम सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं, पवन सिंह भी काराकाट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि, वे किस पार्टी से लड़ेंगे इस पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन सिंह ने हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मुलाकात की। इसके बाद चर्चा उठी कि वे बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर काराकाट से लड़ेंगे। हालांकि, अब राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। इसमें पवन सिंह के आरजेडी के टिकट पर काराकाट से लड़ने की बात कही जा रही है। मगर अभी तक न तो आरजेडी और न ही पवन सिंह की ओर से इस तरह की कोई पुष्टि की गई है।

पवन सिंह के काराकाट के मैदान में आने से उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पूर्व में पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। मगर उन्होंने बाद में वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया और बागी होकर काराकाट से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। काराकाट लोकसभा पर कोइरी के साथ ही राजपूत वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है। पवन सिंह राजपूत समाज से आते हैं और भोजपुरी के स्टार भी हैं। अगर वे आरजेडी के सिंबल पर काराकाट लड़ते हैं तो कुशवाहा को कड़ी टक्कर देंगे। वहीं, निर्दलीय या बसपा या किसी अन्य पार्टी से मैदान में आते हैं तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150