समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के गोपालपुर घाट पर गंगा की सहायक वाया नदी में देर शाम मछली मारने गए एक मछुआरे की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि नौका पर सवार दूसरा मछुआरा करंट के झटके के नदी में गिरने के बाद लापता हो गया।
मृतकों की पहचान गोपालपुर गंज निवासी जग्गो सहनी के पुत्र राजो सहनी (55) के रूप में की गयी है। वहीं लापता मछुआरा बछवाड़ा थाना के राजापुर गांव निवासी नंदलाल सहनी बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करंट से झुलसे राजों सहनी की शव बाहर निकलवाया।
मिली जानकारी के अनुसार राजो सहनी और नंदलाल प्रतिदिन देर शाम मछली पकड़ने के लिए नदी में नाव लेकर जाते थे। बुधवार शाम भी दोनों नाव लेकर गंगा की सहायक वाया नदी में मछली पकड़ने के लिए निकले थे। बताया गया है कि बीच नदी के उपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से वह नजदीक आ गयी थी। जिससे आशंका जतायी जा रही है कि नाव खेने के क्रम में पतवार तार से सट गया होगा, जिससे नाव पर सवार दोनों मछुआरे करंट की चपेट में आये।
राजो सहनी का शव नाव सहित बिजली तार से फंसा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद नदी किनारे लोगों का हुजूम उमड़ गया। उधर मृतक के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। थाना प्रभारी प्रसुंजय कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के शव को नदी से बाहर निकाला गया है। अभी लापता व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल पायी है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को प्रवर्तन निदेशालय…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े पटना जंक्शन के पास बहुमंजिला पार्किंग और भूमिगत…
बिहार में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ जहां एक तरफ विपक्षी दलों का…
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विषय को लेकर बहुत…
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में शुक्रवार को बिहार के एक व्यक्ति का गोलियों से…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : बिहार में शराबबंदी और जहरीली शराब…