समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। मृतका की पहचान दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक लड़की दाई का काम करती थी। देर शाम लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
अहले सुबह शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता का बताना है कि विकास नाम के किसी लड़के के साथ उसका पूर्व से विवाद चल रहा था। घटना को लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी और आज लड़की का शव बरामद किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले विद्यापतिनगर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े देशभर में होली की खुमारी छाई है। ऐसे…
होली के दिन मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया। जब अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार की राजधानी पटना स्थित आईआईटी में सीबीआई…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : होली को लेकर शराब के तस्करी…
समस्तीपुर : आरा में हुए चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड मामले में पुलिस की छापेमारी जारी…