Samastipur

मिथिला का प्रसिद्ध लोक पर्व व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतिक सामा चकेवा शुरू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- लोक आस्था का महापर्व छठ के संपन्न होने के साथ ही मिथिला का प्रसिद्ध लोक पर्व सामा-चकेवा शुरू हो गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक चलने वाले इस लोक पर्व के दौरान महिलाएं सामा चकेवा की मूर्तियों के साथ सामूहिक रूप से गीत गाती हैं। भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले इस लोक पर्व को लेकर शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में काफी उत्साह है।

गुरुवार को सामा-चकेवा की मूर्तियों को खरीदने के लिए दिनभर महिलाएं और लड़कियों की भीड़ बाजार में देखी गई। सामा-चकेवा की मूर्तियां बाजार में 50 से दो सौ रुपये तक खरीदारी हुई। जितवारपुर कुम्हार टोल के मूर्तिकारों के यहां इसे विशेष रूप से बनाया व बेचा जाता है। बताया जाता है कि पूर्णिमा के एक दिन पहले तक बहनें सामां चकेवा खरीदती हैं। इस दौरान यह खेल किसी भी दिन शुरू किया जा सकता है। सामां बहन तो चकेवा है भाई का प्रतीक भाई-बहन की इस परंपरागत प्रेम प्रतीक खेल में सामां बहन व चकेवा भाई का प्रतीक है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन पर LN मिश्रा की ब’म मारकर ह’त्या मामले में उम्रकैद काट रहे ह’त्यारों की अपील, नवंबर में अदालत करेगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह पूर्व रेल मंत्री एल.एन. मिश्रा की हत्या के मामले…

3 मिन ago

पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन, SP ने मेजबानी करते हुए खुद परोसा भोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के शशिभूषण को अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : खेत में पटवन कर रहा युवा किसान करंट की चपेट में आया, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला… समस्तीपुर समेत कई जिलों के DM बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा…

9 घंटे ago

दरभंगा एम्स की साइट का जेपी नड्डा ने किया मुआयना, बोले- 2000 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार…

10 घंटे ago