Samastipur

तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का हुआ आगाज, मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन

IMG 20221030 WA0023IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत विद्यापति धाम में आज के तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का आगाज हो गया। 6 नवंबर से 8 नवंबर तक चलने वाले इस राजकीय महोत्सव का उद्घाटन वित्त और वाणिज्य कर मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा, एमएमसी तरुण कुमार, डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी ह्रदय कांत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस महोत्सव के प्रथम दिन सतेंद्र कुमार और देवाशीष दास गुप्ता के द्वारा संगीत एवं भजन की प्रस्तुति की गई। वहीं महोत्सव के अगले दिन 7 नवंबर की दोपहर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को रंजना झा ,राकेश कुमार राजू और स्थानीय कलाकार कुमारी सुप्रिया के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 8 नवंबर को स्थानीय स्कूली बच्चों के द्वारा संगीत प्रतियोगिता, क्वीज और रंगोली प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कवि विद्यापति के श्रृंगार रस से जुड़ी कविताओं में महिलाओं की महत्ता से नीतीश कुमार के महिला विकास से जोड़कर यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार कवि विद्यापति के सच्चे अनुयायी है। महिला विकास बात की जाय तो देश ही नही आज पूरी दुनिया मे नीतीश कुमार का नाम लिया जाता है।

वहीं इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कवि विद्यापति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके नाम पर हो रहे इस राजकीय समारोह के आयोजन को लेकर सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले में चल रहे सैकड़ों अवैध नर्सिंग होम, सदर अस्पताल बन गया है दलालों का अड्डा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शहर के काशीपुर वार्ड संख्या--34 में…

5 hours ago

6 लाख गबन मामले में समस्तीपुर से मामी-भांजा को गिरफ्तार कर ले गयी अरुणाचल पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर पहुंची अरूणाचल प्रदेश की पुलिस…

5 hours ago

BREAKING : चीनी मिल चौक के पास ट्रक की ठोकर से शख्स जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के चीनी…

6 hours ago

उजियारपुर के प्रेम ब्रह्नडा में बदमाशों ने किया हवाई फायरिंग, वीडियो सोशल पर वायरल, थानाध्यक्ष मान रहे संदिग्ध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र…

6 hours ago

बिहार में 3 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार में आंधी-बारिश का दौर कम होने के…

7 hours ago

मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो आतंकियों ने कहा–तुम्हें नहीं मारेंगे,जाओ मोदी को ये घटना बता देना

मृतक की पत्नी ने आपबीती सुनाते हुए कहा, 'हमलावर ने मेरे पति की हत्या करने…

7 hours ago