समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक के पास बैंक में लूट के प्रयास की घटना से आसपास के व्यवसायी काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे। भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगा रही थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भीड़ की स्थिति नहीं संभलते देख कई पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं बुद्धिजीवियों की मदद लेते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझाने में पुलिस व स्थानीय लोग सफल हुए। साथ ही पुलिस ने यह आश्वसान दिया कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। इस लिए आपलोग कानून को हाथ में ना लें और पुलिस को अपनी कारवाई करने दें। इसमें आप लोगों को पुलिस की मदद करनी चाहिए। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस कड़ी सुरक्षा में युवक को साथ लेती चली गयी। बैंक में हुई पिटाई के कारण संदिग्ध युवक जख्मी हो गया। उसे सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के बाद पुलिस उसे लेकर नगर थाना पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हृदय कांत शुक्रवार की देर शाम नगर थाना पहुंचे। जहां पर बदमाश से गहन पूछताछ की। इस दौरान एसपी ने नगर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारियों व बैंक कर्मियों से भी घटना के बारे में जानकारी। साथ ही बैंक का सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। एसपी काफी देर तक नगर थाना पर जमे हुए थे।
इस दौरान उन्होंने Samastipur Town को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक में एक अपराधी लूट के नियत से घुस गया है। जिसके बाद बैंक कर्मियों और पुलिस की सक्रियता से उसे दबोच लिया गया है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें दिख रहा है किसी एक व्यक्ति के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
भारतीय सेना की पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पूरे देश…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार बेखौफ अपराधियों…
पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- वित्तीय वर्ष 2024-25 में डाक योजनाओं…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- शहर में पुराने जेल परिसर से…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- खाटू श्याम बिहारी मंदिर के प्रांगण…