Samastipur

ताड़ी बेचने वाली दो महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में पूसा-कल्याणपुर मुख्य सड़क को किया जाम

IMG 20221030 WA0004IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर चौक स्थित मुसहरी टोला से ताड़ी बेचने वाली दो महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। बताया गया है कि उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार शाम ताड़ी बेचने वाली सीता देवी एवं मुसनी देवी को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने पूसा-कल्याणपुर मुख्य सड़क को कल्याणपुर मुसहरी टोला के समीप बांस बल्ला लगा जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। इससे करीब घंटा भर सड़क जाम रहा। जिसके कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाद में सड़क जाम की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा जाम समाप्त कराया। इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर चौक स्थित मुसहरी टोला सहित अन्य जगहों पर शराब बरामदगी के लिए ताड़ी दुकानों सहित अन्य जगहों पर छापामारी की जिससे ताड़ी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: बेकरी दुकान बंदकर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर रेलवे…

13 मिनट ago

विद्यापतिनगर में मुर्गा लदे वाहन चालक से हथियार के बल पर 73 हजार रुपए की लू’ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले विद्यापतिनगर…

3 घंटे ago

नवंबर में एक और होली मनेगी, बिहार में NDA का माहौल; बोले चिराग पासवान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  देशभर में होली की खुमारी छाई है। ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार: पिकअप की टक्कर से 20 फीट उड़ गए बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत, होली पर पसरा मातम

होली के दिन मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया। जब अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां…

4 घंटे ago

IIT पटना में होली के दिन CBI का फिर छापा, 4 घंटे तक चली रेड; PMO में दर्ज कराई गई थी घपले की शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार की राजधानी पटना स्थित आईआईटी में सीबीआई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शराब की टोह में उड़ने लगे ड्रोन, होटल-ढाबों पर विशेष नजर; होली पर उत्पाद विभाग की छापेमारी जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : होली को लेकर शराब के तस्करी…

5 घंटे ago