Samastipur

समस्तीपुर: 10 लाख की रंगदारी का पर्चा साटने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

IMG 20221030 WA0004IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- भारतीय दूतावास लंदन में कार्यरत कर्पूरीग्राम निवासी लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर 10 लाख रुपए रंगदारी से संबंधित पर्चा साटे जाने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। श्री सिंह के दामाद पातेपुर वैशाली निवासी संजय कुमार सिंह के बयान पर दर्ज मामला में कहा गया है कि मंगलवार रात ब्लू रंग का जैकेट पहना युवक घर के दरवाजे की दीवार पर पोस्टर साटता हुआ घर में लगी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।

साटे गए पोस्टर में राणा नावेद नामक बदमाश ने 10 लाख रंगदारी मांगते हुए कहा था कि अब हवाई फायरिंग नहीं होगा। राशि नहीं देने पर घर के सभी सदस्यों को खत्म कर देंगे। 20 नवंबर को बदमाशों ने इनके घर पर चढ़ कर हवाई फायरिंग भी की थी। परिवार के लोगों ने गोली का खोखा व सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा था। इस दोनों घटना के बाद घर में अकेली रहने वाली महिलाएं सहमी हुई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में मुर्गा लदे वाहन चालक से हथियार के बल पर 73 हजार रुपए की लू’ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- समस्तीपुर जिले विद्यापतिनगर…

2 घंटे ago

नवंबर में एक और होली मनेगी, बिहार में NDA का माहौल; बोले चिराग पासवान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  देशभर में होली की खुमारी छाई है। ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार: पिकअप की टक्कर से 20 फीट उड़ गए बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत, होली पर पसरा मातम

होली के दिन मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया। जब अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां…

3 घंटे ago

IIT पटना में होली के दिन CBI का फिर छापा, 4 घंटे तक चली रेड; PMO में दर्ज कराई गई थी घपले की शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार की राजधानी पटना स्थित आईआईटी में सीबीआई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शराब की टोह में उड़ने लगे ड्रोन, होटल-ढाबों पर विशेष नजर; होली पर उत्पाद विभाग की छापेमारी जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : होली को लेकर शराब के तस्करी…

5 घंटे ago

आरा में हुए तनिष्क लू’टकांड मामले में अपराधियों की खोज में समस्तीपुर पहुंची SIT

समस्तीपुर : आरा में हुए चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड मामले में पुलिस की छापेमारी जारी…

10 घंटे ago