Samastipur

उजियारपुर में संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकता मिला इंटर की छात्रा का शव, परिजनों ने कहा- परीक्षा में फेल होने से थी परेशान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला गांव में गुरुवार को एक इंटर की छात्रा का शव पंखे से लटकता हुआ उसके घर में मिला। छात्रा गांव के बीरबल महतो की पुत्री पूनम कुमारी 18 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

परिवार के लोगों का कहना है कि पूनम इसी साल इंटर की परीक्षा में फेल हो गई थी। जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। दोपहर लोगों ने देखा कि उसका किवाड़ बंद है। काफी खटखटाने के बाद भी जब उसने की किवाड़ नहीं खोला तो गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने घर का किवाड़ तोड़कर जो लोहे का था। अंदर प्रवेश किया तो देखा कि छात्रा पंखे से रस्सी के सहारे लटक रही है। हालांकि उसका एक पैर पलंग पर था बगल में कुर्सी भी थी।

उधर उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि छात्रा का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला थोड़ा संदिग्ध दिख रहा है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि इंटर में फेल हो जाने के कारण वह तनाव में थी। जिस कारण उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वैसे पुलिस इस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की छात्रा ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के मद्देनजर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF व GRP ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : होली और रमजान को देखते हुए…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक; रेलकर्मियों ने सूझबूझ से बचाई गई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर गुरुवार को एक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर की मुख्य सड़को पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : होली पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था…

8 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर और टोटो चालक डबल म’र्ड’र मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता और टोटो चालक गणेश साहनी की हत्या के…

9 घंटे ago

ऑस्ट्रेलिया की ‘लिव’ के हुए बिहार के ‘आलोक’, 8 हजार KM दूर से आ पटना में लिए सात फेरे

प्यार न जात देखता है और न ही धर्म. प्यार जब होता है तो बस…

11 घंटे ago

बिहार: जमीन सर्वे को लेकर परेशान न हों! सरकार ने बढ़ाई समय सीमा, अब दिसंबर 2026 तक होगा सर्वेक्षण

बिहार में जमीन सर्वे का काम अब पांच महीने के लिए बढ़ दिया गया है।…

13 घंटे ago