Samastipur

समस्तीपुर के युवक ने पत्नी के बर्थडे में की ताबड़तोड़ फायरिंग, जिला परिषद सदस्य समेत 11 गिरफ्तार; रायफल व गोलियां बरामद

IMG 20221030 WA0004IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती इलाका मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में एक जमीन कारोबारी की पत्नी के बर्थडे में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई। मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपनपट्टी स्थित एक होटल की है। जहां कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा गया। वहीं मौके से पुलिस ने दो राइफल समेत कई गोलियां बरामद की हैं।

बताया जा रहा है की समस्तीपुर के एक जमीन कारोबारी की पत्नी का जन्मदिन था। इसको लेकर होटल में चारपहिए वाहन से कुछ लोग पहुंचे थे। होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। इस जन्मदिन पार्टी में खाना के साथ जमकर लोगों ने शराब की जाम छलकाईं। इसके बाद संगीत की धुन पर युवकों ने डांस के साथ कई राउंड फायरिंग की। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों को लगा कि कोई अप्रिय घटना हो गई, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सकरा थाना पुलिस के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर होटल में रुके लोग भागने लगे। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से दबोच लिया। इस सब में समस्तीपुर जिले का एक जिला परिषद सदस्य भी शामिल बताया गया है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस को राइफल और गोली मिली हैं।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी 11 लोगों को थाने पर लाया गया है। आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर शराब पीने की पुष्टि होगी। स्थानीय पुलिस का बताना है की एक होटल में शराब पार्टी व हर्ष फायरिंग हुई है। 11 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जब्त राइफल के कागजात की मांग की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुट गई है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक लूटकांड मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंचे CID के DIG जयंत कांत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत गुरुवार…

4 hours ago

बैंक मैनेजर के बयान पर हुई FIR दर्ज, सभी अपराधकर्मी स्थानीय हिन्दी भाषा में कर रहे थे बातचीत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी व…

4 hours ago

9.75 किलो सोना ले गये थे लुटेरे, वर्तमान वैल्यू करीब 9 करोड़ रुपये, समस्तीपुर की है यह सबसे बड़ी लूट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित…

4 hours ago

समस्तीपुर खान मार्केट में घर से 50 लाख के आभूषण व नगद चोरी मामले में कई स्वर्णकारों से भी पूछताछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के खान मार्केट…

5 hours ago

भारत-पाक तनाव के बीच बिहार सरकार ने 4 विभागों की छुट्टियां की रद्द, अपनी पोस्ट पर तैनात रहेंगे पुलिस अधिकारी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बिहार सरकार ने कड़ी सुरक्षा तैयारियों…

5 hours ago

समस्तीपुर : कलाकार पंजीकरण पोर्टल से प्रतिभा को दिलाई जाएगी पहचान, पोर्टल के माध्यम से प्रतिभा को मिलेगी पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं…

6 hours ago