समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: दोस्तों से संबंध बनाने के लिए पति करता था मजबूर; महिला ने अपने पति पर लगाए कई गंभीर आरोप

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक पति ने ही अपनी पत्नी को अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर करवाने का प्रयास किया। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देता है। जब महिला इसका विरोध करती थी तो पति उसे मारता है और उसका दोस्त भी मारपीट करता हैं। महिला ने थाने में शिकायत की है और कहा कि उसे अब अपने पति के साथ नहीं रहना है।

यह पूरा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए महिला थाने पहुंची। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति नशेड़ी है और शराब का कारोबार भी करता है। अब उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देता है।

new file page 0001 1

जानकारी के अनुसार 22 जनवरी की रात आरोपी पति शराब के नशे में अपने 2 दोस्तों के साथ घर पर आया और पत्नी पर दोनों के साथ संबंध बनाने को कहने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। अब महिला ने आवेदन में लिखा कि वो किसी तरह बचकर वहां से भागकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई। मेरे नहीं मिलने पर पति ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मेरे अपहरण का झूठा केस कर दिया।

IMG 20211012 WA0017

पीड़ित महिला 4 बच्चों की मां है। उसका पति लंबे समय से शराब का कारोबार करता था। एक बार पुलिस ने उसे पकड़ लिया, वो करीब एक साल जेल में था। छूट कर आने के बाद आरोपी महिला को प्रताड़ित करने लगा। जबकि पति का कहना है कि पत्नी ने ही उसे पकड़वा कर जेल भिजवाया था। जिसपर महिला ने बताया कि 4 महीने पहले पेड़ से बांधकर पति ने उसे बहुत पीटा था। जिसके बाद मामले की पंचायती भी हुई थी, लेकिन उसकी प्रताड़ित करना बंद नहीं हुआ।

1 840x760 1

IMG 20230109 WA0007

1080 x 608

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20221203 WA0074 01

IMG 20230115 WA0020 01

Post 193 scaled

20201015 075150