Samastipur

महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने ‘गार्डन केन’ नामक गन्ना किया विकसित, जानें क्या है विशेषता…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- महापर्व छठ में गन्ने के अर्घ्य का विशेष महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा ‘गार्डन केन’ नामक गन्ने का नया प्रभेद विकसित किया गया है। आगामी महापर्व छठ में यह गन्ना बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा।

गन्ने के इस नए प्रभेद की खासियत है कि इसे गार्डन में भी लगाया जा सकता है। जिस कारण इसका नाम गार्डन केन दिया गया है। यह हल्के सुनहरे लाल कलर का और करीब 10-12 फीट लंबा तक होगा। जिससे महापर्व के दौरान छठ घाटों पर इसे जमीन से खड़ा कर और उनके लिए समर्पित करना आसान होगा।

डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने नए प्रभेद की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में महापर्व छठ का विशेष महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शुगर केन रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों द्वारा गार्डन केन नामक गन्ना के नए प्रभेद को विकसित किया गया है।

केन को विकसित करने में इस संस्थान के वैज्ञानिक पिछले कई सालों से लगे हुए थे। कई सालों की मेहनत रंग ला रही है। उन्होंने कहा कि आगामी महापर्व छठ के दौरान गार्डन केन को बाजार में उतारा जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में इसके लगाने के तरीका के बारे में वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जल्द ही ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रभेद आम किसान भी अपने घर के गार्डन में लगा सकते हैं तथा इसका उपयोग छठ घाट पर कर सकते हैं।

खाने में है रसीला और सॉफ्ट :

डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पी एस पांडेय ने बताया कि आम गन्ना की तुलना में यह नया प्रभेद सुनहरे लाल कलर का है। यह काफी रसीला है और चूसने (खाने) के दौरान काफी सॉफ्ट रहता है। जबकि दूसरा गन्ना खाने में काफी टाइट होता है।

10 से 12 फीट की होती है लंबाई :

कुलपति ने बताया कि इस गार्डन केन नामक नए पर प्रभेद राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में लगाया गया है इसकी लंबाई 10 से 12 फीट तक है। इसकी मोटाई भी अच्छी खासी है। यह लोगों को काफी पसंद आएगी।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन, SP ने मेजबानी करते हुए खुद परोसा भोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के शशिभूषण को अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : खेत में पटवन कर रहा युवा किसान करंट की चपेट में आया, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

बिहार में भारी पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला… समस्तीपुर समेत कई जिलों के DM बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा…

7 घंटे ago

दरभंगा एम्स की साइट का जेपी नड्डा ने किया मुआयना, बोले- 2000 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार AIIMS

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार…

9 घंटे ago

‘DSP ने दी थी थाने के सामने बालू कारोबारी के मर्डर की सुपारी’, बिहार के मोस्टवांडेट का सनसनीखेज वीडियो वायरल

बिहार-झारखंड में सक्रिय अपराधी गिरोह का सरगना कुख्यात इनामी रंजीत चौधरी को उत्तराखंड से बिहार…

15 घंटे ago