समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट किया है। इस दौरान विरोध करने पर घर में अकेली वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दिया। मामला अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला वार्ड संख्या-4 की है। मृतक महिला की पहचान वीरेंद्र पांडे की 60 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है।
इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतक महिला के पति का बताना है कि बीती रात वह अपने दूसरे घर पर था। देर रात जब घर लौटा तब उसकी पत्नी मरी पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मृतका के पति का बताना है कि अपराधियों ने उसकी पत्नी के नाक और गले की चैन के साथ घर में रखे लाखों के आभूषण और नजदीक की भी लूटपाट की है। इस मामले में पुलिस एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर थाने की पुलिस ने शासन…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय…
बिहार में एक थाने की पुलिस ही चोर बन गई। ऐसे में सवाल ये है…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार में इसी साल के अंत में होने…
भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी छलांग लगाई है। नीति आयोग के…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद…