समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम अपना पहला बजट बनाने की तैयारी में जुट गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शहर के लोगों से जनसरोकार से जुड़े मुद्दे पर सुझाव मांगे गये हैं। नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी ने बताया कि शहर के विभिन्न तबकों के लोगों से प्रदूषण नियंत्रण, शहर को साफ सुथरा बनाने, शहर में जलजमाव के निराकरण के लिए आदि मुद्दों पर सुझाव मांगे गए हैं। कोई भी सजग नागरिक पांच मार्च तक नगर आयुक्त के कार्यालय में अपना सुझाव उपलब्ध करा सकता है।
पहले नगर परिषद में केवल 27 वार्ड की जरूरतों व वहां से प्राप्त होने वाली आय को ध्यान में रख वार्षिक बजट बनाया जाता था। अब नगर निगम के बाद 47 वार्डों की जरूरतों व आय को ध्यान में रख कर वार्षिक बजट तैयार किया जाएगा। नगर निगम में नए ग्रामीण इलाकों को काट कर शहर में मिलाने के बाद कई बड़े बड़े व्यवसायिक व अन्य प्रतिष्ठान जुड़ने से बजट का आकार बहुत बड़ा होगा। नगर निगम क्षेत्र के तहत कुल जनसंख्या 2,53,136 है। इन लोगों की जरूरतों व सुविधाओं को बजट में शामिल किया जाना है।
नगर निगम क्षेत्र के नागरिक, गंदगी, प्रदूषण व जलजमाव की बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। केवल शहर की सफाई पर नगर निगम करीब एक करोड़ रुपये हर माह खर्च कर रहा है। फिर भी आम नागरिक सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है। शहर के अंदर ही कई खाली जमीन व मैदान सालों से बेकार पड़े हुए हैं। जिससे वे कूड़े के मैदान में तब्दील हो चुके हैं।
इन जगहों से कूड़े नहीं उठाए जाते हैं। घनी आबादी के बीच स्थित इन मैदानों में कूडा रहने से पूरा इलाका प्रदूषित रहता है। वहीं हर बरसात में नारकीय हालत से लोगों को जूझना पड़ता है। जलजमाव तो सबसे बड़ी समस्या है। जिस पर पूरे शहर के इलाकों का गहन अध्ययन व लोगों से संवाद अहम है। हर बरसात में शहर में जल जमाव के कारण लोगों को काफी मुसीबतों से जूझना पड़ता है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े नीतीश के किचेन कैबिनेट के मेंबर माने जाने…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बेगूसराय में नवजात शिशु की चोरी मामले में…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : नवपदस्थापित एसपी अशोक मिश्रा ने सोमवार…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार के हर सरकारी स्कूल के बैंक खाते…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : कहते है आवश्यकता ही अविष्कार की…