समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समाधान यात्रा के दौरान CM नीतीश के समस्तीपुर पहुंचने से पहले सदर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे सिविल सर्जन

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत 14 फरवरी को समस्तीपुर जिले में आएंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। संभावना है कि वह सदर अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर सदर अस्पताल में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, ओटी, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केंद्र, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण कर सभी व्यवस्था दुरूस्त करने का संबंधित कर्मियों व अधिकारियों को निर्देश दिया।

new file page 0001 1

सीएस ने सदर अस्पताल में बन रहे मातृ शिशु अस्पताल एवं मॉडल अस्पताल का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से परिसर में रखने का निर्देश दिया। वहीं अस्पताल परिसर व वार्ड की साफ-सफाई पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया।

1 840x760 1

IMG 20230109 WA0007

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20230202 WA0154

Post 193 scaled

20201015 075150