समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

विद्यापतिनगर में किसान हत्याकांड मामले का खुलासा, पड़ोस के ही दो अप्राथमिकी अभियुक्तों ने दिया था घटना को अंजाम

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी व्योवृद्ध किसान बालदेव गिरी (88) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कामयाबी हासिल की हैं। पुलिस ने इस मामले में तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दो अप्राथमिकि अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा किया है।

मंगलवार की मध्य रात्रि दलसिंहसराय अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व में एसएचओ प्रसुंजय कुमार सहित अन्य पुलिस बलों ने इस मामले में पांडव गिरी के पुत्र नितेश कुमार और पड़ोसी रॉबिन गिरी के पुत्र भुल्लू गिरी को उसके घर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं।

new file page 0001 1

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पाण्डेय ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गत 30 अगस्त 2022 की मध्य रात्रि अपने पड़ोसी सत्यनारायण साह के दरवाजे पर सो रहे बालदेव गिरि की गोली मारकर हत्या कतिपय अपराधियों ने कर दी थी। घटना को लेकर उनके पुत्र संजय गिरि ने थाने में कांड संख्या – 111/22 दर्ज करवाया था। जिसमें अशोक गिरी समेत अन्य चार लोगों को आरोपित किया था।

1 840x760 1

इस मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने से कामयाबी हासिल की हैं। डीएसपी ने हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि कांड में आरोपित अशोक गिरी एवं गिरफ्तार अपराधी भूल्लू गिरी के बीच आवास बनाने के क्रम में जमीनी विवाद था। कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

IMG 20230109 WA0007

उधर जब मृतक के पुत्र संजय गिरी घर बना रहे थे, तब अशोक गिरी ने फिर से अड़ंगा लगाया। इसी का लाभ उठाने के उद्देश्य से भूल्लू ने बालदेव गिरी की हत्या कर दी थी, ताकि इस मामले में अशोक गिरी पर शक किया जाएगा और उसे जेल जाना पड़ेगा तथा उसे अशोक गिरी से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होने बताया कि इस उद्भेदन से आज दो परिवारों को न्याय मिला है, एक उनको जिनकी हत्या कर दी गई थी और दूसरा जिन पर हत्या का आरोप लगा था।

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा इतने कम समय में हत्या मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लेना एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है साथ ही इसमें साजिश के तहत फंसाए गए लोगों को भी न्याय मिला है जिस कारण पुलिस पर लोगों का भरोसा और अधिक बढ़ गया है। मौके पर थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार, एसआई अरविंद कुमार सिंह, सुगंधा कुमारी के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20230202 WA0154

Post 193 scaled

20201015 075150