Samastipur

समस्तीपुर: 5 वर्ष पहले छेड़खानी के दौरान हुए तेजाब कांड मामले में 2 लोगों के मिली 10-10 वर्ष की सजा, कोर्ट ने 20 हजार जुर्माना भी लगाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैलाश जोशी ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में 5 साल पूर्व हुए तेजाब कांड में गुरुवार को सजा सुनाई। इस मामले के आरोपी पप्पू कुमार और पंकज कुमार महतो को 10-10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 20- 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उन्हें छह माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बताया कि कोर्ट में आईपीसी की धारा 326a और 326b के तहत गवाह और साक्ष्य के आधार पर दोषी पाते हुए दोनों को यह सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 9 लोगों को आरोपित किया गया था। साक्ष नहीं मिलने पर अन्य लोगों को कोर्ट ने बरी कर दिया।

क्या है पूरा मामला

बताया गया है कि 18 नवंबर 2018 हसनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव की एक किशोरी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के पप्पू कुमार पंकज कुमार आकर लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो और भी लोग मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोगों पर तेजाब से भी हमला बोला गया।

जिसमें किशोरी के अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। किशोरी समेत तीन लोगों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भेजा गया था। इस मामले में हसनपुर थाने में 244/18 मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार बोर्ड से भेजे गए प्रश्न पत्र पर ली जा रही 11वीं की वार्षिक परीक्षा, प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में उच्च माध्यमिक स्कूलों…

5 hours ago

रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी भाईयों को बदमाशों ने मारपीट कर किया जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दादपुर चकनूर…

5 hours ago

गोलियों की तरतराहट से पूसा थाना क्षेत्र का बिशनपुर बथुआ गांव गरजा, दो ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ…

7 hours ago

समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना के दौरान महिला की मौ’त, बाल-बाल बचा पति, मायके वालों ने ह’त्या का लगाया आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना में…

7 hours ago

बाइक चोरी करने वाले 2 शातिरों को समस्तीपुर पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार, दोनों हैं पेशेवर चोर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर पुलिस ने बाइक चोरी के…

7 hours ago

विभूतिपुर में वेल्डिंग दुकान से उठी चिंगारी, लपटों में जलकर खाक हुआ दुकान और घर, लाखों का नुकसान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

7 hours ago