Samastipur

पूसा में महिला ने अपने पति पर केरोसिन डाल जलाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति को ही जिन्दा जला दिया। घटना पूसा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। हालांकि कोई भी इस मामले पर कुछ बोलने से बचते नजर आ रहा है। बताया गया है कि महिला ने होली की रात ही केरोसिन डाल पति को जलाया था, जिससे उसका पति गंभीर रूप से झूलस गया था।

इसके बाद उसका इलाज किसी डॉक्टर के पास चल रहा था जहां मंगलवार को इलाज के क्रम में उसने अपना दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का दाह-संस्कार कर दिया। बताया गया है कि युवक एक कंपनी में सर्विस मेंटेनेंस का काम करता था।

इस मामले में किसी ने न थाना को सूचित किया और न ही प्राथमिकी ही दर्ज करायी। हालांकि गांव के लोगों में घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों में व्याप्त चर्चा के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद के बाद महिला ने पति को जलाया जबकि कुछ लोग महिला को विक्षिप्त बता रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते 8 मार्च की रात महिला ने पति के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। जिससे झुलस जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजनों ने आननफानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं मामले को लेकर पूसा पुलिस ने बताया कि इस घटना की उन्हें जानकारी नहीं मिली है। वे अपने स्तर से इसका पता करेंगें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में दो बसों की भीषण टक्कर; शीशा तोड़कर सड़क पर गिरे यात्री, हाईवा ने कुचला, 2 महिलाओं की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जेल मोड़ के पास…

2 घंटे ago

बिहार: कोर्ट कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, कुख्यात अपराधी समेत दो लोगों को लगी गोली

बिहार के गोपालगंज में कोर्ट परिसर में बदमाशों ने कुख्यात अपराधी व कैदी विशाल सिंह…

3 घंटे ago

जहरीली शराब से मौत के पीछे RJD का हाथ: डिप्टी CM बोलें- राजद से है सभी शराब माफिया का कनेक्शन

जहरीली शराब से मौत को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है।…

4 घंटे ago

912 करोड़ से दरभंगा एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल भवन, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आगामी 20…

6 घंटे ago

13-14 करोड़ आबादी है, कुछ ना कुछ होता रहता है; शराब से मौत पर बहक गए जीतनराम मांझी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  विवादित बयानों के लिए मशहूर रहे केंद्रीय मंत्री…

6 घंटे ago

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, चार सीटों पर 13 नवंबर को होगा मतदान

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार…

7 घंटे ago