Samastipur

समस्तीपुर में बिहार दिवस समारोह के दौरान संबोधन का मौका नही मिलने से मेयर हुई नाराज, BJP विधायक ने इसे महिलाओं का अपमान बताया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पटेल मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भूमि और राजस्व सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता के साथ साथ विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार , जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना कुमारी, नगर निगम महापौर अनिता राम, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, मोरवा विधायक रणविजय साहू उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं को तो बोलने का मौका दिया गया। लेकिन मंच पर उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना कुमारी और नगर निगम महापौर अनिता राम में से किसी भी महिला जनप्रतिनिधि को बोलने का मौका नही दिया गया। इससे मेयर अनिता राम नाराज हो गई। समापन के बाद अनिता राम ने माइक से अपनी नाराजगी का इजहार भी कर दिया।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

बाद में मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि जब उन्हें एक शब्द बोलने का मौका ही नहीं दिया गया तो फिर मंच पर कुर्सी ही क्यों दी गई। जब डीएम साहब को हम लोगों के सम्बोधन के लिए समय नही था तो मंच पर कुर्सी ही नही देनी चाहिए थी। मेयर ने नाराजगी भरे लहजे में डीएम से मांग किया है कि अगली बार से उनलोगों को मंच पर कुर्सी नही दिया जाय, अगली बार से उन्हें नहीं बुलाया जाये। वहीं मेयर अनिता राम की नाराजगी को लेकर रोसड़ा से बीजेपी विधायक बीरेंद्र पासवान ने इसे महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण की बात करते है वही उनके अधिकारी मंच पर महिलाओं को दो शब्द बोलने तक का मौका नही देते है। इसकी वो कड़ी निंदा करते है। वहीं इस संबंध में डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि समय का अभाव होने की वजह से ही तीनों महिला जनप्रतिनिधियों को बोलने का अवसर नही मिल पाया। अन्य कार्यक्रम में उन्हें सम्बोधन का अवसर दिया ही जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

खदीयाही दुग्ध उत्पादन समिति द्वारा 725 किसानों के बीच 11.97 लाख रुपये का बोनस वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के खदियाही दुग्ध…

7 minutes ago

विभूतिपुर थाना परिसर में किया गया शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- आगामी विधानसभा चुनाव को…

13 minutes ago

समस्तीपुर में युवती से छेड़खानी के आरोप में पीड़िता के भाइयों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में एक…

23 minutes ago

BLO की ट्रेनिंग के लिए जा रही आंगनबाड़ी सेविका की सड़क हादसे में मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के…

50 minutes ago

‘अगर भारत में बनाया आईफोन तो लगाएंगे 25% टैरिफ’; ट्रंप ने एपल को फिर दी सीधी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एपल को धमकी दी है। उन्होंने शुक्रवार…

3 hours ago

जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने PK को बताया CM फेस; बोले- पीएम मोदी जुमलेबाज, अब देश में ब्लड की जगह सिंदूर बैंक बनाए

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बेगूसराय में प्रशांत किशोर को सीएम फेस…

6 hours ago