Samastipur

समस्तीपुर में बिहार दिवस समारोह के दौरान संबोधन का मौका नही मिलने से मेयर हुई नाराज, BJP विधायक ने इसे महिलाओं का अपमान बताया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पटेल मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भूमि और राजस्व सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता के साथ साथ विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार , जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना कुमारी, नगर निगम महापौर अनिता राम, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, मोरवा विधायक रणविजय साहू उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं को तो बोलने का मौका दिया गया। लेकिन मंच पर उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना कुमारी और नगर निगम महापौर अनिता राम में से किसी भी महिला जनप्रतिनिधि को बोलने का मौका नही दिया गया। इससे मेयर अनिता राम नाराज हो गई। समापन के बाद अनिता राम ने माइक से अपनी नाराजगी का इजहार भी कर दिया।

IMG 20220723 WA0098IMG 20220723 WA0098

बाद में मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि जब उन्हें एक शब्द बोलने का मौका ही नहीं दिया गया तो फिर मंच पर कुर्सी ही क्यों दी गई। जब डीएम साहब को हम लोगों के सम्बोधन के लिए समय नही था तो मंच पर कुर्सी ही नही देनी चाहिए थी। मेयर ने नाराजगी भरे लहजे में डीएम से मांग किया है कि अगली बार से उनलोगों को मंच पर कुर्सी नही दिया जाय, अगली बार से उन्हें नहीं बुलाया जाये। वहीं मेयर अनिता राम की नाराजगी को लेकर रोसड़ा से बीजेपी विधायक बीरेंद्र पासवान ने इसे महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण की बात करते है वही उनके अधिकारी मंच पर महिलाओं को दो शब्द बोलने तक का मौका नही देते है। इसकी वो कड़ी निंदा करते है। वहीं इस संबंध में डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि समय का अभाव होने की वजह से ही तीनों महिला जनप्रतिनिधियों को बोलने का अवसर नही मिल पाया। अन्य कार्यक्रम में उन्हें सम्बोधन का अवसर दिया ही जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

परीक्षा से पहले पैसों के साथ अभ्यर्थियों से लेते थे मूल प्रमाण पत्र भी, मेडिकल कॉलेज के छात्रों को बनाते थे स्काॅलर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : नीट यूजी की परीक्षा में स्कॉलर…

4 hours ago

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, नेपाल बॉर्डर से सटे होने पर समस्तीपुर रेल मंडल में भी निगरानी बढ़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत…

5 hours ago

जमीनी विवाद में चाचा-भतीजा के बीच हिंसक झड़प, दोनों पक्षों से महिला समेत चार घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के भरपूरा जयराम…

7 hours ago

विशनपुर चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक…

8 hours ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया पाॅकेटमार, यात्री की जेब से पर्स चुराकर भागने की कर रहा था कोशिश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को…

8 hours ago

शाहपुरपटोरी, मोहिउद्दीननगर व विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन की आय में 9 करोड़ से अधिक का गबन, ऐसे दिया घोटाले को अंजाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  राजकीय रेल थाना बछवाड़ा के अधीन शाहपुर पटोरी,…

12 hours ago