समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

आखिर बिहार के कामगार रोजी-रोटी की खातिर परदेश में कब तक मरते रहेंगे? समस्तीपुर के चार मजदूर की करनाल में मौ’त के बाद परिजनों में मचा कोहराम 

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- हरियाणा के करनाल से एक बुरी खबर आई है जहां समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के 4 मजदूरों की मौत तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद मलबे में दबने से हो गई। वहीं शिवाजीनगर व समस्तीपुर जिले के अन्य क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक मजदूर जख्मी है। जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विभूतिपुर के 4 मजदूरों के मौत की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ हैं।

आपको बता दें कि दूसरे प्रदेशों में बिहारी मजदूरों की मौत की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हर ऐसी घटना के बाद गम जताया जाता है और मुआवजे का एलान होता है। एक-दो दिन सोशल मीडिया पर शोक संदेश तैरते हैं। धीरे-धीरे इन मजदूरों की मौत की असली वजह बेरोजगारी और पलायन को भुला दिया जाता है।

new file page 0001 1

कुछ दिनों बाद फिर से ऐसी ही घटना होती है और फिर शोक और मुआवजे का सिलसिला शुरू हो जाता है। आखिर बिहार के कामगार मजदूर रोजी-रोटी की खातिर परदेश में कब तक मरते रहेंगे? क्या यही इनकी नियति बन गई है? क्या है आपकी राय कमेंट् सेक्सन में जरूर बताए।

वीडियो… 

IMG 20230416 WA0006 01

Samastipur Town Page Design 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230109 WA0007

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

Post 193 scaled

20201015 075150