समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक के पास खरीदारी करने पहुंची एक महिला पर बाइक सवार एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। इस घटना में महिला के गर्दन पर वार किया गया है। हो-हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के भिदोघाट वार्ड संख्या-5 मोहल्ला निवासी अरुण चौधरी की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि नीलम अपने पति उरूण चौधरी के साथ बाइक से खरीदारी करने के लिए वारिसनगर के भिदोघाट से समस्तीपुर पहुंची थी। शहर के गणेश चौक पर उसी के गांव के बबलू कुमार नामक एक युवक ने अचानक उस पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हुई।
उधर इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गया। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो घटना की सूचना नगर थाने को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने तत्काल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।
महिला का आरोप है कि बबलू कुमार नामक युवक ने उस पर हमला किया था जिससे पुराना विवाद चल रहा है। दूसरी ओर नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। महिला का बयान लिया जा रहा है, इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के गोपालगंज में कोर्ट परिसर में बदमाशों ने कुख्यात अपराधी व कैदी विशाल सिंह…
जहरीली शराब से मौत को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है।…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आगामी 20…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े विवादित बयानों के लिए मशहूर रहे केंद्रीय मंत्री…
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार…
बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के बीच जमीन से जुड़े दस्तावेज हासिल करने लिए…