समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में नशे के खिलाफ अब पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। एसपी विनय तिवारी ने इसको लेकर सदर डीएसपी के नेतृत्व में ‘एंटी नारकोटिक्स’ सेल का गठन भी कर दिया है। समस्तीपुर टाउन मीडिया द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र में ब्राउन सुगर, स्मैक व गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थ के सेवन व धंधे की खबरों को प्रमुखता से दिखाया जाता रहा है।
दो दिनों पहले जितवारपुर कोठी के मैनेजर से लाखों रुपए लूट की घटना को कुछ युवाओं ने स्मैक सेवन करने के बाद अंजाम दिया था। लूटपाट की इस घटना का खुलासा समस्तीपुर पुलिस ने कर दिया है। वहीं स्मैक से जुड़े मामलें पर एसपी विनय तिवारी ने संज्ञान लेते हुए शहर में नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।
SP ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एटीं ‘नारकोटिक्स सेल’ का गठन किया। इसकी जिम्मेदारी नगर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष और मथुरापुर ओपी अध्यक्ष को दी गई है। वहीं टीम नेतृत्व की जिम्मेदारी सदर DSP को दी गई है। यह सेल शहर में जहां-जहां नशा का कारोबार हो रहा है, वहां सूचना के आधार पर नशे के चेन तोड़ते हुए एक महीनें के अंदर बड़ी कार्रवाई करेगी। इसको लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को टार्गेट जिम्मेदारी सौंप दी है।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश भर…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने गृह जिले नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर ऑल इंडिया…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर: प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर की सूचना पर…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं…