Samastipur

दलसिंहसराय में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 10 लाख रुपये की लूट मामले में बदमाशों का CCTV फुटेज आया सामने

IMG 20221030 WA0004IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कर्मी के प्रबंधक से 10 लाख रूपए लूट मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। समस्तीपुर पुलिस ने सोशल साइट पर इन तस्वीरों को जारी करते हुए आम लोगों से पहचान करने में मदद की अपील की है। ताकि जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

पुलिस के द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में जहां एक युवक बाइक पर है, वहीं एक अन्य बाइक पर तीन युवक बैठा हुआ है। बता दें कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर दलसिंहसराय के भगवानपुर चकशेखू में हथियार के बल पर 10 लाख रुपए लूट लिया था।

घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखू खूब में हुई। घटना उस समय हुई जब भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन बैंक के शाखा प्रबंधक आदित्य कुमार अपने कर्मी सुधांशु कुमार के साथ लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में 10 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे।

इसी दौरान बैंक से निकलकर थोड़ी दूर आगे बढ़ने के साथ ही 3 बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर रुपए से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।

बताया जाता है कि घटनास्थल पर अपराधी पूर्व से घात लगाए बैठा था। जैसे ही प्रबंधक वहां पहुंचा वैसे ही बदमाशों ने हथियार के बल पर रुपये लूट लिया। पुलिस फिलहाल घटना का सीसीटीवी फुटेज के द्वारा जांच में जुटी है।

विदित हो कि कुछ दिन पूर्व भी भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने लाखों रुपए लूट लिए थे। उस मामले में अभी दलसिंहसराय पुलिस को फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं मिली है। हालांकि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को हाथ लगी है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

अब खटारा सूमो से नहीं बल्कि नई चमचमाती गाड़ी में घूमेंगे बिहार के BDO, चुनाव से पहले मंत्री ने सौंपी चाभी

बिहार के बीडीओ यानी प्रखंड विकास पदाधिकारी अब पुराने खटारा हो चुके सूमो से नहीं…

32 minutes ago

बिहार में अब नहीं रहेगा कोई पाकिस्तानी; पहलगाम हमले पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की दो टूक

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वीजा रद्द होने के बाद बिहार में एक भी…

2 hours ago

‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ कार्यक्रम में मुकेश सहनी का ऐलान, 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वीआईपी

बिहार के चुनावी मौसम में इन दिनों हर तरफ बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और तरह-तरह के वादे…

2 hours ago

समस्तीपुर: भीषण गर्मी में खेल करवाने पर बिफरे अभिभावक, 7 से 9 बजे तक ही विद्यालय में होगी खेल प्रतियोगिता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : शिक्षा विभाग अप्रैल माह की भीषण…

4 hours ago

दरभंगा में समस्तीपुर के शिक्षक की संदिग्धावस्था में पंखे से झूलती मिली ला’श, 28 अप्रैल को चढ़ने वाला था फलदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लदहो…

5 hours ago

अमरनाथ एक्सप्रेस रद्द, बिहार संपर्क क्रांति, अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का रूट बदला; देखें लिस्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार और उत्तर प्रदेश (यूपी) से चलने वालीं…

6 hours ago