Samastipur

14 लाख में एक कट्ठा जमीन बेचने के नाम पर लिया पैसा, फिर ढाई लाख की दूसरी जमीन लिख दी, शेष राशि मांगने पर घर में घुसकर की तोड़फोड़ व फायरिंग

IMG 20221030 WA0023IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में घर में घुसकर घर के सदस्यों के साथ मारपीट की व तोड़ फोड़ मचाया। इस दौरान लोगों द्वारा दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। घटना शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत गांव की है। दरअसल, 14 लाख की जमीन की बात कर ढाई लाख की दूसरी जमीन लिखे जाने के बाद खरीदार द्वारा पैसा मांगने पर यह हंगामा हुआ।

गृह स्वामी ने घर में लूटपाट व महिला के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस पदाधिकारी भरत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में दोषी पर जल्द कार्रवाई होगी।

जितवारपुर निजामत निवासी कुमार राजा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनका भतीजा नीरज और अर्जुन ने शहर के मालगोदाम चौक के पास इसी क्षेत्र के रोशन कुमार, गुंजन कुमार, रोहित कुमार आदि से एक जमीन खरीदने की बातचीत की थी। माल गोदाम चौर की जमीन का वैल्यूएशन 14 लाख रुपए कट्ठा है।

उन्होंने बताया कि बातचीत और राशि दिए जाने के बाद उन लोगों द्वारा बताया कि खतियानी जमीन होने के कारण कुछ विवाद है। इसके बदले मगरदही में जमीन देंगे। उन लोगों ने कुछ दिन पूर्व मगरदही में एक कट्ठा जमीन भी इन दोनों भाइयों के नाम लिखा। इसका वैल्यूएशन मात्र ढाई लाख रुपए है।

बाद में पंचायत के बाद पुनः 10 धुर जमीन लिखी गई। इस दौरान उनके दोनों भतीजे से 5 लाख रुपए और लिए गए। बाद में और जमीन लिखे जाने की बात पर वह टालमटोल करने लगे, जिसके बाद इन लोगों द्वारा शेष राशि की मांग की जाने लगी तो तरह तरह से धमकी देना शुरू कर दिया।

कुमार राजा ने बताया कि दिन के करीब 10 बजे रोशन के साथ आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर पहुंचे। पहले उन्हें लगा कि उस जमीन के मुद्दे पर वे लोग बातचीत करने के लिए आए हैं। लेकिन बातचीत के बाद अचानक कहासुनी शुरू हो गई। फिर लोगों ने उन्हें और घर के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

राजा का आरोप है कि उनकी पत्नी स्मिता के साथ भी मारपीट की गई। उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने घर में तोड़फोड़ की। वहीं, घर में रखे करीब 5 लाख रुपए मूल्य के गहनाें के अलावा 1.15 लाख नगद आदि लूट कर चले गए। इस दौरान आरोपियों ने कई चक्र गोली भी चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, बरामद किया गया खोखा 303 गोली का लग रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी भरत कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना के तुरंत बाद वह मौके पर पहुंच गए थे। घटना के पीछे जमीन लेन देन का विवाद है। पीड़ित परिवार द्वारा दिए जा रहे आवेदन के आधार पर इस मामले में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: परीक्षा हॉल में छात्र से खैनी मलवाकर खाते नजर आए गुरुजी, प्राचार्य ने मांगा जवाब

बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर स्थित रामस्वारथ कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने…

3 घंटे ago

इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति की बैठक के दौरान सदस्यों के बीच बनी आम सहमति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक…

4 घंटे ago

पटना में गंगा स्नान के दौरान समस्तीपुर का छात्र डूबा, NEET की करता था तैयारी

समस्तीपुर/पटोरी :- पटना में रहकर एक कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहे पटोरी के…

4 घंटे ago

तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले की आज फैमिली कोर्ट में सुनवाई, अनुष्का संग फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद पहली हियरिंग

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 4 हजारों 669 बेटिकट यात्रियों से 37.96 लाख जुर्माने की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग…

4 घंटे ago

पूसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी पर गोली चलाने के मामले में दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर/पूसा :- पूसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी पर…

4 घंटे ago