समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का निधन, पार्टी ने झंडा ओढ़ा किया सम्मान; पुत्र News18 के हैं समस्तीपुर जिला संवाददाता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जनसंघ काल से जुड़े समस्तीपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाग्य नारायण राय का शुक्रवार की सुबह उनके पैतृक गांव हरपुर एलौथ में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन भाजपा नेता समेत अन्य दलों के नेताओं के अलावे पत्रकारों व समाजसेवियों ने दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

भाग्य नारायण राय का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम बेगूसराय के गंगा तट स्थित सिमरिया घाट पर संपन्न हुआ। उनके पुत्र मुकेश कुमार समस्तीपुर न्यूज18 के जिला संवाददाता है। इससे पहले भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर को पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनकी शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150