समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: दो दिनों से लापता युवक का शव बूढ़ी गंडक नदी में रेल पुल के किनारे उपलाता मिला, गला रेतकर की गई है हत्या

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बुढ़ी गंडक नदी किनारे रोसड़ा रेल पुल के समीप सोनवारचक गांव से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के महादेव मठ गिरी टोल वार्ड संख्या-12 निवासी रामविरोज गिरी के पुत्र अमित कुमार उर्फ वीरु (35 वर्ष) के रुप में हुई। युवक गत 22 जून से लापता बताया गया है।

सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी अनुसार नदी किनारे शव को देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई। इसके बाद में मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने शव की पहचान की।

IMG 20230604 105636 460

IMG 20230522 WA0020

बताया गया है कि मृतक अमित गत 22 जून को अपने घर से मजदुरी करने निकला था। इसके बाद में वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच शनिवार को उसका शव नदी किनारे पानी में मिला। घटना के बाद में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। अमित के चार छोटे छोटे बच्चे हैं। इसमें तीन पुत्री व एक पुत्र शामिल हैं।

IMG 20230324 WA0187 01

पिता ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप : 

मृतक के पिता ने बताया कि वीरु का कुछ दिन पूर्व अपने मित्र के साथ रोसड़ा के होटल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह 22 जून से लापता था। उन्होंने इसी कारण हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की हत्या गला रेतकर की गई है। इसके बाद में शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया। मृतक का मोबाइल भी उसी दोस्त के पास से परिजनों को मिला। उन्होंने बताया कि 22 जून की रात करीब दस बजे उससे अंतिम बार मोबाइल पर बातचीत हुई। उसने बांध पर होने की बात कह दस मिनट में आने की बात कही। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

बाइट :

विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। प्रथमदृष्टया शव को देखने से प्रतित होता है कि गला रेतकर युवक की हत्या की गई है।

IMG 20230606 WA0083

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150