समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर शहर में शोभा की बस्तु बनी स्ट्रीट लाइट; वही हाल हाई मास्ट लाइट का, पटेल गोलंबर छोड़कर सभी हुआ बेकार

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में वर्षों पहले लाखों रुपये की लागत से लगायी गईं स्ट्रीट लाइट व सात हाई मास्ट लाइटों में छह लाइटें बेकार हो चुकी हैं। देखरेख के अभाव में एक-एक कर सभी लाइट बंद हो गई। जिससे अब वे मात्र शोभा की वस्तु बनी हुई है। यही हाल स्ट्रीट लाइट का भी है। वर्षों से वह भी खराब पड़ा हुआ है। विभाग द्वारा कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बताया गया है कि जब तक सभी हाई मास्ट समस्तीपुर शहर नगर परिषद के अधीन था तब तक नियमित देखरेख हो रही थीं।

नगर निगम में अपग्रेड होने के बाद से देखरेख पूरी तरह बंद हो गई। वर्तमान में नगर निगम के स्तर से केवल एक ही हाई मास्ट लाइट की देखरेख की जा रही है जो पटेल मैदान गोलम्बर के निकट है। वह भी साल में कुछ महीने ही सही से व नियमित रूप से देखरेख नहीं होने की वजह से प्रकाश दे पाती हैं।

IMG 20230522 WA0020

IMG 20230604 105636 460

शहर के कुल सात स्थलों पर हाई मास्ट लाइटें करीब सात सात पहले लगायी गई थीं। सांसद विकास कोष से इन्हें लगायी गई थी। लगाने के बाद नगर परिषद को इनकी नियमित देखरेख करने की जवाबदेही दी गई थी। इनके अधिष्ठापन के कुछ सालों के बाद नगर परिषद से अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना बनी। इसके तहत शहर में 23 स्थल चयनित हुए। बाद में योजना आगे नहीं बढ़ पायी।

IMG 20230324 WA0187 01

शहर को रोशन करने तथा अपराधियों को मौके पर पहचान कर पकड़ने के मकसद से इन लाइटों को लगायीं गईं थी। शहर के प्रवुद्ध व जानकार लोगों ने बताया कि इन लाइटों के लगने के बाद से शहर चारों तरफ जगमग करने लगा था। दूर से ही सड़कों व मुहल्लों में लोगों की गतिविधियां देखी जा रही थीं। अपराधी व असामाजिक तत्व भी अपराध करने से घबराने लगे थे। उस समय बिजली की स्थिति सही नहीं थी। शहर में स्ट्रीट लाइट भी बहुत कम थीं। उनकी स्थिति भी ठीक नहीं थीं।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

सड़कों व गलियों में अक्सर शाम होने के बाद अंधेरा पसरने से महिलाएं बाजार जाने से परहेज करती थीं। उस स्थिति में हाई मास्ट लाइटों ने बिजली से परेशान शहरवासियों को बड़ी राहत देने लगीं। शहर में प्रकाश की व्यवस्था अच्छी होने से महिलाएं भी शाम के बाद घर से निकलने लगीं।

इन स्थलों पर लगीं थीं हाई मास्ट लाइट :

रेलवे टुनटुनियां गुमटी, भोला टॉकीज चौक, मगरदही घाट, काशीपुर चौक (बजरंगबली मंदिर के निकट), धरमपुर चौक, पटेल मैदान गोलम्बर।

IMG 20230606 WA0083

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150