Samastipur

भोला टॉकिज कारोबारी के यहां हुए डकैती कांड मामले में पुलिस ने दो अन्य को सीतामढ़ी से किया गिरफ्तार, 5 सोने का सिक्का और एक लाख रुपए भी बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के पंजाबी कॉलोनी मुहल्ला स्थित सिनेमा हॉल कारोबारी के यहां गत वर्ष हुए डाका कांड में पुलिस ने घटना के करीब 7 महीने बाद सीतामढ़ी जिले में छापेमारी कर डाका के दौरान लूटे गये पांच सोने का सिक्का और लूट की राशि में से एक लाख बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमें एक सोना खरीदने वाला भी बताया गया है। ‌ गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान सीतामढ़ी जिले के कंग्सा बेलसंड गांव के लाल बहादुर शाह के पुत्र संजीव कुमार उर्फ बंठा व इसी गांव के लालदेव शाह का पुत्र संजीव शाह के रूप में की गई है।

एसपी विनय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 6 दिसंबर की रात हुई इस डकैती कांड में पूर्व में भी 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पूछताछ के आधार पर इन दोनों अपराधी का नाम भी सामने आया था, जिसकी गिरफ्तारी बांकी थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वे लोग अपने घर पर छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से डकैती के दौरान गायब पांच सोने के सिक्के के अलावा एक लाख रुपए भी बरामद की।

6 दिसंबर की रात हुई थी सिनेमा हॉल कारोबारी के यहां डकैती :

शहर के पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित भोला टॉकीज नामक सिनेमा हॉल के कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने करीब 30 लाख का गहना समेत नगद राशि आदि की लूट कर ली थी। पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। पूर्व में भी पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर इस कांड का सफल उद्भेदन भी किया था। जबकि सोना बेचने वाले बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

प्रशांत किशोर के सामने ‘जन सुराज’ की बैठक में बवाल, प्रत्याशी चयन पर भिड़े कार्यकर्ता, टूटी कुर्सियां

बिहार के गया में जन सुराज पार्टी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पार्टी कार्यकर्ता…

1 घंटा ago

बिहार: ‘हई रंगबाज अइसन ढेर के,मार देब गोली…’, महिला सिपाही का रील हुआ वायरल, अधिकारियों का आदेश फेल

बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में तैनात फिर से एक महिला सिपाही…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल, PMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  गोपालगंज सिविल कोर्ट में कुख्यात विशाल सिंह पर…

3 घंटे ago

रेलवे ने जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के ICF कोच को बदलकर LHB रैक से चलाने का लिया निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : रेलवे ने जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के आइसीएफ…

4 घंटे ago

बिहार का मौसम: घरों में AC और कूलर बंद, सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास, दिन में तीखी धूप

उत्तर बिहार वालों के लिए अच्छी खबर है! अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा,…

4 घंटे ago

दिन व रात के तापमान में आयेगी गिरावट, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर/पूसा :- उत्तर बिहार के जिलों में अगले…

4 घंटे ago