समस्तीपुर (IANS) :- खून बेचकर लोन चुकाने का हैरान करने वाला मामला समस्तीपुर जिले में सामने आया है। गरीबी और लाचारी से जूझ रहा एक परिवार शुक्रवार को अपना खून बेचने के लिए सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर के वारिसनगर प्रखंड की रहने वाली गुलनाज देवी ने किसानी-खेती के लिए स्वयं सहायता समूह के जरिए एक बैंक से 35 हजार रुपये कर्ज लिए थे।
हालांकि, खेती से हो रही आमदनी से पूरे परिवार का पेट पालना भी मुश्किल था। बैंक का लोन चुकाना तो दूर की बात थी। परिवार पर लोन की किश्त जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित महिला गुलनाज देवी ने बताया कि मैंने अपने पति के साथ मिलकर पैसे कमाकर लोन चुकाने की हर संभव कोशिश की। रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार भी मांगा, लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की।
महिला ने बताया कि फिर हमारे मन में लोन की किश्त जमा करने के लिए खून बेचकर कुछ पैसे कमाने का ख्याल आया। शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंची। यहां ब्लड बैंक के अधिकारियों ने जब गुलनाज और उनके पति की दुर्दशा के बारे में सुना, तो स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
समस्तीपुर के वारिसनगर ब्लॉक कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से ऐसी घटना के बारे में पता चला है। अधिकारियों ने हमें सूचित किया है, लेकिन हमें पीड़ितों की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है। हम परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विभूतिपुर :- Samastipur Town Media ने सबसे पहले…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- गंगा नदी के…
बिहार के जहानाबाद जिले में पटना-गया रेलखंड पर गुरुवार को एक स्कॉर्पियो कार पैसेंजर ट्रेन…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर : समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े समस्तीपुर :- समस्तीपुर के इशांत राज ने बिहार…